आवासीय प्लाट बेचने के नाम पर दो करोड रुपए की ठगी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक महिला ने सेक्टर 63- ए में आवासीय प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करके उनसे दो करोड रुपए की ठगी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने थाना सेक्टर 24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नोएडा में वह एक आवासीय प्लाट खरीदना चाह रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात एक महिला से हुई। उन्होंने बताया कि महिला ने उनसे कहा कि सेक्टर 63′ ए में उनका एक आवासीय प्लाट है। उक्त प्लाट का सौदा एक करोड़ 85 लाख 27 हजार 950 रूपए में तय हुआ। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने तय रकम आरोपी महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर वर्ष 2023 को कुमारी आरती ने उनके हक में ट्रांसफर मेमोरेंडम नोएडा अथॉरिटी से कर दिया। उसके बाद प्लाट की रजिस्ट्री होनी थी।

पीड़ित का आरोप है कि महिला ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की और टालमटोल करने लगी। बाद में उन्होंने 15 लाख रुपए और मांगा जिसे पीड़ित ने दे दिया। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी महिला प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार महिला और पैसों की मांग करने लगी तो उन्होंने जांच की। पीड़ित को पता चला की महिला ने इस प्लाट के एवज में कई लोगों से पैसा ले रखा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

मुठभेड़ : योगेश भदौड़ा गैंग का ईनामी बदमाश व दो UP STF के कांस्टेबल घायल
अवैध संबंधों के चलते महिला ने पति की हत्या कर शव को नाले में फेंकवाया, तीन गिरफ्तार
कार में लिफ्ट देकर दुकानदार से लूट
गांजा तस्कर वाहन के साथ गिरफ्तार
17 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
पुलिस ने पकड़ा मिलावटी शराब की फैक्ट्री, भारी मात्रा में लाखों का माल बरामद
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, विभिन्न जगहों से लूटे हुए सात मोबाइल फोन बरामद
बादलपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया
तेज रफ्तार का कहर , तीन घायल
ब्रेकअप करने पर प्रेमी ने अंजलि राठौर का किया था मर्डर , प्रेमी गिरफ्तार
जारचा अंडरपास से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4.6 किलो गांजा बरामद
अनियंत्रित बुलेट मोटरसाइकिल नाली में गिरी, एक की मौत दो घायल
प्लाट पर सो रहे युवक को मारी गोली
बैंक में तैनात गनर के हाथ से बंदूक गिरी, गोली चलने से एक घायल
विभाग ने अपने ही लेखपाल पर दर्ज कराया मुकदमा
पुलिस ने गैंगस्टर के भाई की हत्या में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार