कार में बैठा कर कर ले गए और पैर में गोली मार दी

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के कठेहरा गांव निवासी अविनाश को उसके दो दोस्त विकास और अरुण अपनी स्विफ्ट गाड़ी में बिठाकर थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव बमबावड़ ले गए. जहां विवाद होने पर अविनाश के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. घायल अविनाश को इलाज के लिए परिजनों ने मोहन स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अविनाश के परिजनों की तहरीर पर दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की स्थिति सामान्य है और अन्य कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को मिला अवार्ड।
हमारी आवश्यकताओं से बड़ा हमारा स्वास्थ्य है, मिलेट्स (श्रीअन्न) का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें
UNSC की बैठक : पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर दिए पांच मंत्र, जानें उनके बारे में
युवा ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है : अनीस राजा
यमुना एक्सप्रेसस वे पर 15 दिसम्बर से वाहनों पर लगेगी रफ़्तार
डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यथार्थ हॉस्पिटल ने ऐस सिटी सोसायटी में लगाया हेल्थ कैंप
तेज रफ्तार का कहर: नाले की दीवार तोड़ पानी से भरे बेसमेंट में गिरी कार, इंजीनियर की मौत
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
59वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2025 के तीसरे दिन खरीदारों की बढ़ी आवाजाही, सस्टेनेबिलिटी और इन...
एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिले डॉ. राकेश कुमार, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 पर हुई अहम चर्चा
अमित शाह बोले- लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव, बिना कानून व्यवस्था नहीं हो सकता सफल
तुगलपुर गांव में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी
केन्द्र में गठबंधन सरकार बनी तो मजदूर को दी जाएगी श्रमिक सम्मान निधि
25 नवंबर को किसान महापंचायत: अपने अधिकारों की लड़ाई में एकजुट हुए किसान संगठन
यमुना प्राधिकरण : ड्रा के जरिये किसानों को दिए गए भूखंड
मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब... एक बेटा खोने के बाद दूस...