टीम वर्क से नैक में मिलेगी अच्छी ग्रेडिंग

ग्रेटर नोएडा: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध संस्थानों को नैक में अच्छी ग्रेडिंग दिलाने के लिए आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को नोएडा जोन के संस्थानों का मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय पांडेय ने कहा कि सभी संस्थान नैक में बेहतर ग्रेडिंग पा सकें इसके लिए विश्वविद्यालय प्रयासरत है। ऐसे में संस्थानों की हर संभव मदद की जाएगी। संस्थानों को नैक के लिए टीम वर्क के रूप में कार्य करना होगा। तब बेहतर परिणाम सामने आयेंगे। बताया कि संबद्ध संस्थानों को नैक मूल्यांकन की विजिट के दौरान पियर रिव्यू टीम से फीडबैक के लिए मैं खुद वर्किंग लंच में ऑनलाइन जुड़ रहा हूं। बतौर विशेषज्ञ एमएमएमयूटी गोरखपुर के प्रो0 वीएल गोले ने सातो क्राइटेरिया के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि कॉलेज नैक एक्रिडेशन के पहले ऐसे आईडी बना सकते हैं। अच्छी ग्रेडिंग के लिए हर क्राइटेरिया महत्वपूर्ण है। साथ ही एसएसआर यानि सेल्फ स्टडी रिपोर्ट पर भी गंभीरता से कार्य करने की जरूरत होती है। इस क्रम में एचबीटीयू कानपुर की प्रो0 वंदना कौशिक दीक्षित ने नैक के लिए विशिष्टता और बेस्ट प्रैक्टिसेस पर प्रकाश डाला। बताया कि नैक में अच्छी ग्रेडिंग पाना कठिन कार्य नहीं है। बस हमें पूरी योजना और टीम के रूप में कार्य करना होता है। इसमें डेटा की अहम भूमिका होती है। साथ ही डेटा की प्रस्तुति किस प्रकार की गयी है इस पर भी ध्यान देना होता है। धन्यवाद आईक्यूएसी एकेटीयू की डायरेक्टर प्रो0 वंदना सहगल ने दिया।

यह भी देखे:-

किसानों की विभिन्न मांगों समस्याओं को लेकर किसान संगठनों का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हुआ विशाल प्रद...
एडीएम एलए के यहां से ही किसानों को बंटेगा मुआवजा,
बिलासपुर कस्बे में  स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए संजय भैया ने सीएमओ को दिया ज्ञापन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ इंडिगो ने किया करार
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बना उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, अब पूरे प्रदेश में देगा सेवाएं
जीएल बजाज में मेन्टल हेल्थ कोंन्क्लेव का आयोजन
पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया का आक्रोश, कासना बस स्टैंड पर पुतला दहन कर जताया वि...
कमीशन के पैसे न मिलने पर सहकर्मी ने की हत्या, तीन गिरफ्तार
नोएडा विधायक के सामने रखी गई नोएडा प्राधिकरण की ख़राब नीतियां, मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बात
"ऑपरेशन तलाश" के तहत 1000 अपराधियों का सत्यापन, 149 पर सख्त कार्रवाई
शारदा यूनिवर्सिटी में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट दिखाया
फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 5-7 लाख को अप्रत्यक्ष रूप से होगा लाभ
करोड़ों के ऑर्डर पाकर बूम-बूम हुई एक्‍सपोर्ट कंपनियां , ट्रेड शो को बताया बेहतरीन प्‍लेटफॉर्म, उत्त...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
विविधता में एकता का उत्सव : ग्रेटर नोएडा में भव्य ओणम समारोह
गांधी -शास्त्री जयंती के पूर्व संध्या पर गुरुकुल म्यूजिक फाउंडेशन  ने वृद्ध आश्रम खुशियों की ओर में ...