ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिवस

ग्रेटर नोएडा। सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के स्वर्णनगरी स्थित कृष्णा नर्सरी स्कूल में मनाए गए जन्मदिवस पर महासत्संग भजन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग के राज्य टीचर संयोजक दीपंकर राज ने बताया कि जन्मदिवस कार्यक्रम “तेरा मैं” की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई।

क्षेत्रीय संयोजक राजेश मथुर ने बताया इसके पश्चात भक्तों द्वारा गुरु वंदना की गई। आर्ट ऑफ लिविंग के एपेक्स संजय द्राबू ने विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं मानवतावादी धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर के जीवन पर प्रकाश डाला।

आर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर फैकल्टी डॉ.साधना जयसवाल ने बताया गुरुदेव कहते हैं कि सांस शरीर और मन के बीच एक कड़ी की तरह है जो दोनों को जोड़ती है। इसे मन को शांत करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वे इस बात पर भी जोर देते हैं कि ध्यान के अलावा दूसरे लोगों की सेवा भी इंसान को करनी चाहिए। वे विज्ञान और आध्यात्म को एक-दूसरे का विरोधी नहीं, बल्कि पूरक मानते हैं।

इसके पश्चात भजन गायक अंकित ढींगरा, कुणाल एवं श्रुति श्रीवास्तव द्वारा अद्भुत भजन की प्रस्तुति दी गई। “अच्युतम केशवं कृष्णा दामोदरं” , “कौन कहता है कि भगवान आते नहीं” भजन ने मौजूद लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया।

कार्यक्रम का समापन महा प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सभी लोगों ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग से संजय द्राबू (एपेक्स), डॉ.साधना जयसवाल सीनियर फ़ैकल्टी, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ.आर.वी. त्यागी, राज्य टीचर संयोजक दीपांकर राज, आर्ट ऑफ लिविंग के एरिया कोऑर्डिनेटर राजेश माथुर सम्मलित हुए। इसके अलावा रविशा बक्शी, ए.के चतुर्वेदी, सरोज त्यागी, नीता चतुर्वेदी, नीति श्रीवास्तव, छवि, नितिन, रीना, सुनीता राय, अंशु रासयोगी आदि भक्तगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शहीद भगत सिंह पार्क नोएडा में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया
ला रेसिडेंसिया सोसाइटी में दुर्गा पूजा, धूमधाम से होगा माता के प्रतिमा का विसर्जन 
जानिए, ग्रेटर नोएडा में यहाँ हुई भगवान गणपति के प्रतिमा की स्थापना
इस दीपाली पर्व पर आप तेल की बजाय अपने मन का दिया जलाएं : बीके शिवानी
कल का पंचांग, 9 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शनि अमावस्या महोत्सव 18 को
शारदा विश्वविद्यालय में नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी ) का होग...
कल का पंचांग, 22 जून 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
"आध्यात्मिकता से समाज सेवा हेतु आती है अपनत्व की भावना"-ब्र.कु. आशा
कल का पंचांग, 6 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पांचांग, 15 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ में तीसरे दिन की आहुति पूर्ण
आज का पंचांग, 17 जुलाई 2020, जानें शुभ अशुभ मूहुर्त
गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साधु संत महंतों का किया सम्मान
ग्राम अनगपुर में हुआ बाबा मोहन राम और शिव मंदिर के लिए भूमिपूजन
महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल  में मकर संक्रांति महापूर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया