नन्हक फॉउंडेशन की बड़ी सफलता, स्टडी सेंटर बिगनिंग एजुकेशन मिशन की दो बच्चियों को प्रतिष्ठित स्कूल में मिला दाखिला

ग्रेटर नोएडा: नन्हक फाउंडेशन ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों विशेष कर कन्या शिक्षा पर लगातार पिछले 7 साल से काम कर रही साधना सिन्हा ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा संचालित बिगनिंग एजुकेशन मिशन सेंटर की दो मासूम बच्चियों को ग्रेटर नोएडा के एक प्रतिष्ठित स्कूल मे दाखिला दिलाने में फाउंडेशन सफल रहा है। दोनों बच्चियों एक ही परिवार की हैं और पढ़ने लिखने एवं अन्य विधाओं में भी काफी होशियार है । पिछले काफी सालों से वो मिशन एजुकेशन सेंटर बिगनिंग जोकि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा वन में संचालित है, शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। इन बच्चों की योग्यता को देखते हुए नोएडा की रहने वाली रुचिता श्रीवास्तव सामने आई और उन्होंने इन दोनों बच्चों की पूरी पढ़ाई की जिम्मेवारी लेने की इच्छा जताई । इस प्रकार रुचिता श्रीवास्तव के सहयोग से हमने इनका दाखिला काफी अच्छे स्कूल में करवाया। इनके दाखिले से संबंधित जिम्मेदारी के अतिरिक्त इन दोनों के स्कूल पूरी करने तक मासिक शु:ल्क जमा करने की जिम्मेदारी फाउंडेशन के माध्यम से रुचि श्रीवास्तव ने ली है। हम रुचिता श्रीवास्तव एवं उनके परिवार के तहे दिल से आभारी हैं ।

रुचिता जी एवं इन जैसे लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए मेरे विचार से कम है। अगर समाज में ऐसे लोग आगे आते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम अपने आसपास पैसे ना होने के कारण शिक्षा के अभाव से जूझते बच्चों को नहीं ढूंढ पाएंगे।

साधना सिन्हा ने बताया वैसे अब तक हमने ढेर सारे बच्चों का दाखिला आसपास के छोटे-मोटे स्कूलों में या फिर सरकारी स्कूलों में उनके माता-पिता को जागरूक करके करवाया है । ज्ञात हो कि हमारा सेंटर बच्चों को एक नि:शुल्क कोचिंग/ ट्यूशन/ प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराता है। जहां हमारा यह सेंटर पिछले 7 सालों से चल रहा है , वही अभी नन्हक फाउंडेशन का रजिस्ट्रेशन मात्र 3 साल पहले ही हुआ है। फाउंडेशन को सुचारू रूप से चलाने में संस्थापक साधना सिन्हा के अतिरिक्त एस पी.गर्ग एवं रोहित प्रियदर्शन, विकास सक्सेना, मोहिनी सिन्हा, संजय श्रीवास्तव नाटी, स्मृति दीक्षित , अभिजित पाण्डेय के अतिरिक्त कई दयालु जनों का विशेष योगदान है।
नन्हक फाउंडेशन की पूरी टीम आप सबसे यह गुजारिश करती है कि आप भी अपना हाथ यथा सामर्थ्य इस नेक कार्य के लिए अवश्य आगे बढ़ाएं।

इसके लिए आप निचे दिए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं या हमारे सेन्टर पर किसी भी दिन दोपहर 3 से 5 बजेके बीच तक पधार सकते हैं।
धन्यवाद
साधना सिन्हा
संस्थापक एवं टीम
नन्हक फाउंडेशन
9278140515

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, रन फॉर यूनिटी का आयोजन
खतरे की घंटी : पराली के धुएं ने बिगाड़ दी दिल्ली-एनसीआर की हवा, आज और गिरेगा स्तर
मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब... एक बेटा खोने के बाद दूस...
शारदा में व्याख्यान श्रृंखला ’समुत्थाना 2023’ का शुभारंभ
डीएम बनने का सपना लिए आगे बढ़ रही अनन्या, दसवीं में शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मान
अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मंजूरी
RPS International School celebrated their Annual Day Function with great enthusiasm and zeal
एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट  ने मनाया तीसरा वार्षिकोत्सव 
आईटीएस इन्जीनियरिंग काॅलेज में बाल वैज्ञानिकों का कौशल प्रदर्शन
नुक्कड़ नाटक के जरिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ का दिया सन्देश
डीपीएस में ‘स्कॉलर डे’ का आयोजन, शिक्षा का उद्देश्य देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करना है-अनुराग त्र...
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में साथ साथ ख्वाबों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन
अभिज्ञान 2018 में स्काई लाइन के छात्रों ने लहराया परचम
सीबीएसई के दसवीं के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का परिणाम, कौन बना टॉपर
राज्यपाल आनंदी बेन स्पर्श ग्लोबल बिजनेस स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह
कोरोना महामारी और डेंगू संक्रमण के बीच अब दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक