CBSE 12th RESULT: जेपी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में शत प्रतिशत रहा परिणाम
जेपी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में सत्र 2023 – 24 के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100% रहा। जिसमें अंग्रेजी मे मनतशा 100% अंक प्राप्त किया। रसायन विज्ञान में ज्योति कुमारी मिश्रा और वैभव शर्मा ने 100% अंक प्राप्त किए। ए आई में वैभव शर्मा ने पेंटिंग में मनतशा और कशिश नागर ने 100% अंकप्राप्त किए। मनोविज्ञान में सामया फैजल 100% अंक प्राप्त किए।

12वीं कक्षा में वैभव शर्मा 97.6% के साथ प्रथम स्थान पर रहे । परी बंसल 97.4% के साथ द्वितीय स्थान पर तथा एस विभाषिनी 95.4% तथा तृतीय स्थान पर रही। वही सामया फैसल ने 95.2% अंक प्राप्त किया ज्योति कुमारी मिश्रा ने 93.02% अंक प्राप्त किए मनतशा 92.8% मुस्कान सिंह 92.4% हर्ष अहलावत 91.4% मोहुल गिरी 91.2% नितिन बंसल 90.02%।
परीक्षा परिणाम के पश्चात स्कूल की प्रधानाचार्या रूबी चंदेल परीक्षा के अच्छे परिणाम के लिए अभिभावक छात्रों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा की कठिन परिश्रम का फल सदैव सुखद होता है।
