जीएनआईओटी में “टेक्नोलॉजी एंड ट्रस्ट” पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: यहाँ के नालेज पार्क स्थित जी०एन०आई०ओ०टी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में ए.आई.सी.टी.ई. तथा ए. के. टी. यू. द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस “टेक्नोलॉजी एंड ट्रस्ट” विषय का शुभारम्भ दिनाक 28 दिसम्बर को मुख्य अतिथि, कुलपति ए. के.टी. यू. डॉक्टर विनय पाठक ,मुख्य वक्ता प्रोफेसर ब्रह्मजीत सिंह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कॉमुनिकेशन विभाग एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र ,प्रोफेसर विनीत कंसल डीन यू.जी.एन्तेर्प्रेनुएर्शिप, ए. के.टी. यू. ,संस्थान के चेयरमैन ब.एल.गुप्ता , वाईस चेयरमैन श्री राजेश गुप्ता, मैनेजमेंट ग्रुप मेम्बेर्स बजरंग लाल गुप्ता,गौरव गुप्ता,जे. एस.रावल निदेशक डा. रोहित गर्ग , प्रोग्राम के सयोंजक डा. आर. डी. तिवारी ,सह संयोजक डा. सुधीर कुमार तथा डीन एकेदमिक, डा. विनय गोएल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर डीन, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष , फैकल्टी मेंबर्स तथा एन. सी. आर. के अन्य कालेजो के निदेशक, विभागाध्यक्ष तथा फैकल्टी मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल उभरते स्टार्टअप के लिए संशाधन उपलब्ध कराना , युवायो के लिए इन्क्यूबेशन की सुबिधा तथा भारी संख्या में युवायो को रोजगार उपलब्ध करIने पर जोर दिया तथा शिक्षको को शिक्षण से ज्यादा लर्निंग व इन्नोवेशन पर ध्यान देने के लिए कहा |
GNIOT INTERNATIONAL CONFERENCE
उद्घाटन भाषण में संस्थान के चेयर मैन बी०एल गुप्ता ने मुख्य अतिथि को कांफ्रेंस प्रायोजित करने के लिए धन्यवाद दिया I कांफ्रेंस के मकसद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संस्थान ऐसे हर काम को बढ़ावा देता आया है और आगे भी करता रहेगा। हमारा मकसद हमेशा देश को बेहतरीन इंजीनियर देना है I मुख्य वक्ता प्रोफेसर ब्रह्मजीत सिंह ने DESRUPTIV TECHNOLOGY स्मार्ट मैटेरियल्स, रिन्यूएबल एनर्जी , क्लाउड कंप्यूटिंग,इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स के विभिन्न आयामों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की I

प्रोग्राम के सयोंजक डा. आर. डी. तिवारी ने विस्तार से बताया कि संगोष्ठी में देश विदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी एवम इंस्टिट्यूट आदि से 100 शोध पेपर आए है I कांफ्रेंस के पहले दिन क्लाउड कंप्यूटिंग एंड डेटा साइंस, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग एंड ऑप्टिमाइजेशन तकनीक,नेटवर्क एंड इनफार्मेशन सिक्युरिटी और डिजिटल डिजाईन,कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार पूर्वक बताया |

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने सभी को धन्यवाद् देते हुए कांफ्रेंस की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के समय मे कंप्यूटर टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रहा है जिससे हमें अवगत रहना होगा तभी हम विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे सकते हैं तथा आने वाले समय में इंडस्ट्री के हिसाब से छात्रों को तैयार कर सकते है व कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद किया | I

यह भी देखे:-

AKTU की कार्य परिषद से एक्यूरेट कॉलेज को ऑटोनॉमस स्टेटस की संस्तुति, ग्रेटर नोएडा की शिक्षा व्यवस्था...
बौद्धिक और भावनात्मक कौशल बनाते हैं असाधारण नेता : प्रो. शांतिश्री डी. पंडित
के.आर .मंगलम वर्ल्ड स्कूल में ‘एनचांट-2018 इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज समूह में हजारों छात्रों को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण
Ryanite Ameishi Raghu Awarded at HT Peace Essay Writing Competition
ईएमसीटी (एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट) के बच्चों ने पढ़ा पोषण का पाठ
एकेटीयू में शिक्षक बना रहे रोबोट
विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अपनाने का लिया संकल्प
गलगोटिया विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय कुलपति सम्मलेन का हुआ शुभांरभ
ग्रेटर नोएडा : सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए किस स्कूल का क्या रहा परिणाम,कौन बना टॉपर
उत्साह के साथ एपीजे में मनाया गया हरियाली तीज
शारदा विश्विद्यालय में 'पाठ्यक्रम कार्यान्वयन सहायता कार्यक्रम" की कार्यशाला का आयोजन
चार मूर्ति चौराहे पर स्कूल बस पेड़ से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित
स्पर्श ग्लोबल स्कूल ग्रीनो वेस्ट पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव बच्चों को स्वस्थ रहने के दिए टिप्स
चांसलर सीएम योगी ने की जीबीयू की पहली बार की अकादमिक समीक्षा बैठक, क्या रहा ख़ास , पढ़ें पूरी खबर
आईआईएमटी कॉलेज कें बीएड विभाग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन