कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा । कार में लिफ्ट देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रकम ठगने और लूटपाट करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 50 हजार रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद किया है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने शमशाद पुत्र हाकिम निवासी जनपद बुलंदशहर, मिथिलेश पुत्र राजेंद्र निवासी विजयनगर गाजियाबाद तथा अश्वनी उर्फ अंकित पुत्र मदन लाल निवासी विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 50 हजार रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त होने वाली आई-20 कार तथा देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग सीधे-साधे लोगों को अपनी कार में लिफ्ट देते हैं ,तथा उनके पास रखी रकम को धोखाधड़ी करके ठग लेते हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति उन्हें आसानी से पैसा नहीं देता तो ये लोग उसके साथ मारपीट कर लूट करते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में इस तरह की दर्जनों वारदाते करनी स्वीकार की है।

यह भी देखे:-

एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय में मंथन - अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 476896 वादों का हुआ निस्तारण- जिला जज
पुलिस मुठभेड़ में इनामी शातिर मोबाइल लुटेरा घायल, गिरफ्तार, चोरी की बाइक और हथियार बरामद
कुत्तों की नसबंदी के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने एचसीएल से मिलाया हाथ
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात शख्स की मौत
ग्रेनो प्राधिकरण ने सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सफाई जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया
वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
बंद कमरे में मिली बुजुर्ग की लाश
ग्रेटर नोएडा में करंट से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने जताया संदेह
वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर FAKE NEWS चलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, बोले- ये कुछ भी चला रह...
ऑनलाइन गूगल में व्हाट्सप्प नंबर पोस्ट कर चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, दो आरोपी गिरफ्तार, दो पीड़ित...
एनकाउंटर में तीन शातिर लुटेरे घायल , गिरफ्तार
शहर का हाल जानने को 4 घंटे तक सड़कों पर घूमीं सीईओ रितु माहेश्वरी
आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन, बी0डी0एस0 और एम0डी0एस0 के छात्रों को मिली डिग्...
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
AKTU: मतदान करने की लगी गयी शपथ, इनोवेशन हब के स्टार्टअप का भी हुआ प्रदर्शन