7 माह में 175 बदमाश गिरफ्तार, कई सरगना भी चढ़े पुलिस के हत्थे

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में लूट, चोरी और नकबजनी समेत अन्य प्रकार की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 175 बदमाशों को कमिश्नरेट पुलिस ने बीते सात माह के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने एक करोड़ 13 लाख 30 हजार 500 रुपये की संपत्ति बरामद की है। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर 2023 से 30 अप्रैल 2024 तक पुलिस ने 15 ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो चेन और मोबाइल फोन लूट समेत अन्य प्रकार की आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए सभी थाने में डेडिकेटेड टीम बनाई गई है। टीम के सदस्य कहीं सादे कपड़े में तो कहीं पुलिस की ड्रेस में ड्यूटी करते हुए ऐसे बदमाशों पर नजर रखते हैं जो किसी प्रकार की लूट और चोरी समेत अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल हो सकते हैं। लुटेरे गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने समीपवर्ती जनपद और राज्यों की पुलिस से इस दौरान संपर्क किया और उनसे ऐसे अपराधियों के बारे में जानकारी ली जो लूट समेत अन्य प्रकार की स्ट्रीट क्राइम में शामिल हैं। साथ ही जनपद की जेल से बाहर आए बदमाशों का ब्यौरा भी टीम ने जुटाया और उसी आधार पर पुलिस ने गिरोह पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस दौरान गिरोह के कई सरगना भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए।

यह भी देखे:-

लीज बैक निरस्त करने पर किसान सभा ने ग्रेनो प्राधिकरण पर किया जबरदस्त प्रदर्शन , आश्वासन मिलने पर धरन...
पुलिस की सतर्कता और विशेष अभियान: 24 घंटे में 24 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर में रालोद नेता के काफिले में हुए हमले में घायल एक शख्स की ग्रेनो के अस्पताल में मौत
Sidharth Shukla Dies: बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : गौतम बुद्ध नगर में कबड्डी और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का समापन 
परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह के नेतृत्व में मिशन कर्मयोगी कार्यशाला का आयोजन
यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा, ठंड के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर
मादक पदार्थ और अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, प्रभु राम की तीर स...
घर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मुकदमा दर्ज
सुमित हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार , परिजनों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
सरकारी पैसा गबन करने के नियत से दी थी लूट की सूचना
"लीडिंग विद ग्रेस: ​​एडैप्टेबल लीडरशिप - फ्रॉम थ्योरी टू प्रैक्टिस" पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम।
चोरी की योजना बना रहे चार बदमाश की गिरफ्तार