Netflix के हिट वेब सीरीज देखकर बनाई कुनाल की हत्या की योजना

ग्रेटर नोएडा: रेस्टोरेंट संचालक कृष्ण कुमार शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुनाल शर्मा का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस उपायुक्त कार्यालय ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) बबलू कुमार ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र के में ढाबा चलाने वाले कृष्ण कुमार शर्मा का 14 वर्षीय बेटा कुनाल एक मई को लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि
सर्विलांस विधि, सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन के बाद पाया गया कि किशोर एक लड़की के साथ गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान डाढ़ा गांव निवासी कुनाल भाटी, अगौता बुलंदशहर निवासी हिमांशु चौधरी और मनोज को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि हिट वेब सीरीज देखकर हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि कार में कुनाल को बैठाकर ले जाने वाली युवती तन्वी हिमांशु की दोस्त है। वह गुरुग्राम से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। उसने हिट वेब सीरीज के तर्ज पर हत्या की योजना तैयार कराई। जिसे तीनों ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि कुनाल शर्मा का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस अवसर पर डीसीपी साद मियां खान भी मौजूद रहे।

*होटल पर कब्जा करने के लिए मौसा ने कुनाल का अपहरण कर की हत्या*

गौतमबुद्धनगर के बीटा-2 थाना क्षेत्र में गांव नटो की मढैया इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक केके शर्मा के 15 वर्षीय बेटे कुनाल शर्मा के अपहरण और हत्या के मामले में आठ दिन बाद बुधवार देर रात बीटा-दो थाना पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को बोड़ाकी गांव के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अपहरण की घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय साद मियां खान ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ब्याज के पैसों और रेस्टोरेंट को हड़पने के विवाद में कुनाल का अपहरण किया गया था और उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। पकड़े गए बदमाश की पहचान डाढ़ा गांव निवासी कुनाली भाटी और अगौता बुलंदशहर निवासी हिमांशु चौधरी और मनोज के रूप में हुई है। मनोज मृतक कुनाल का मौसा है। बताया जाता है कि
मनोज और मृतक कुणाल के पिता केके शर्मा ने साझेदारी में शिवा होटल खोला था। मनोज की योजना यह थी कि कुनाल की हत्या के बाद केके शर्मा कमजोर पड़ जाएंगे तथा वह होटल पर कब्जा कर लेगा, तथा हिमांशु आदि की 2 लाख रुपए जो कृष्ण कुमार को देने हैं वह उनके बच जाएंगे। इसी के तहत तीनों ने मिलकर कुनाल की हत्या की योजना बनाई। बताया जाता है कि कुनाल कम उम्र का होने के बावजूद भी कुशाग्र बुद्धि था, तथा अपने पिता के काम धंधे को संभालता था। उन्होंने बताया कि हिमांशु गाडियों के बेचने खरीदने का काम करता है। उसने मृतक के पिता से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। ब्याज न देने पर कुनाल ने हिमांशु को तीखी बात कह दी थी। जो हिमांशु को अच्छी नहीं लगी और उसने अपनी महिला मित्र, मृतक के मौसा और अपने साथियों के संग मिलकर कुनाल को सबक सिखाने की साजिश रची और महिला मित्र के माध्यम से उसे रेस्टोरेंट से अगवा कर, उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

मालूम हो कि मूलरूप से रबूपुरा के म्याना गांव निवासी कृष्ण कुमार शर्मा का ऐच्छर के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शिवा होटल एंड रेस्टोरेंट के नाम से होटल है। कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे कुनाल का एक मई को दिन दहाड़े अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। बाद में पांच मई को उसका शव बुलंदशहर के जुआर खेड़ा गांव के पास गंग नहर से बरामद हुआ था। वहीं बुधवार दोपहर बाद इस प्रकरण में पुलिस की जांच ब्याज के पैसो के विवाद पर आकर रूक गई थी।

कुणाल के पिता ब्याज पर भी लोगों को पैसा दिया करते थे। वसूली के लिए कभी-कभी उनका और बेटे का विवाद ब्याज समय पर नहीं देने वालों से हो जाता

था। सूत्रों के मुताबिक पारिवारिक विवादों के सभी बिन्दुओं पर जांच करने के बाद नतीजा सिफर रहने के बाद अब इस नए तथ्य पर पुलिस को उम्मीद की किरण दिखाई दी। कुनाल का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके पिता और परिवार के बारे में जानकारियां जुटानी शुरू की तो जांच 23 लाख रुपये के विवाद में कुनाल के मौसा पर जाकर रूकी तो कभी जेल में बंद रिश्तेदार गैंगस्टर के ईदगिर्द गई।

कभी जांच 10 मई को बेटी की होने वाली शादी टूटने के बाद उस परिवार तक पहुंची। इसके अलावा केके शर्मा के खड़ी और तीखी भाषा में बोलचाल और व्यवहार के चलते भी कई विवाद सामने आए। उसकी पत्नी की 15 साल पहले हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर भी आरोपों और संदेश के घेरे में आए लोगों से पूछताछ का दौर कई दिन चला लेकिन अब बुधवार देर रात सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी देखे:-

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, 26 सितंबर को होगा रोजगार मेले का आयोजन, पढ़ें पूरी खबर
धारदार हथियार से हमला कर 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
ग्रेनो प्राधिकरण पर आंदोलनरत किसानों की महापंचायत को कॉमरेड वृंदा करात ने किया संबोधित
नोएडा -सेक्टर 20 के हत्थे चढ़े शातिर लूटेरे, लूट-चोरी का मोबाईल बरामद
गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी पहल: सर्विलांस से बरामद 101 स्मार्टफोन, असल मालिकों को किए सुपुर्द
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की उद्योग बंधु की बैठक, उद्यमियों की समस्या जल्द निस्तारण करने के दिये नि...
ग्रेटर नोएडा में छह बिजलीघरों के बनने का रास्ता साफ
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक चलेगा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला में रागिनी कलाकारों ने मचाई धूम
Dharmik Jan Morcha organized a round table conference among Religious and Social Leaders of Diverse...
सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार — एंडेवर गाड़ी से चोरी का सामान बरा...
दसवीं कक्षा का छात्र निकला 14 वीं मंजिल से गिरकर मरने वाला
बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा, 12 गिरफ्तार
एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत दस को गिरफ्तार कर नक़ल कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
Yamuna Authority (यमुना प्राधिकरण) फिर लाएगा एकमुश्त समाधान योजना, बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत