Yamuna Authority के आवंटियों का घर बैठे ऑनलाइन होगा नक्शा पास

ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने अपनी सेवाओं का लाभ देने के लिए पहल शुरू कर दी है। अब आवासीय भूखंडों पर बनाए जाने वाले मकान का नक्शा पास कराने के लिए आवंटियों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह प्रक्रिया आज से ऑनलाइन हो गई है। यदि 15 दिन में अधिकारी ऑनलाइन नक्शा पास नहीं करते हैं तो उसे स्वतः पास मान लिया जाएगा। साथ ही नक्शा पास नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने इस सुविधा के तहत आज से आवेदन किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवासीय भूखंड के आवंटियों को आईडी और पासवर्ड भेजे जा रहे है। जिसकी मदद से आवंटी नक्शा पास करा सकेंगे। भेजी गई आईडी पर देश के किसी भी शहर से रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट नक्शे को अपलोड करेंगे। इस प्रक्रिया को आवंटी, अधिकारी और आर्किटेक्ट ही देख सकेंगे। 15 दिन में इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यदि अधिकारी लापरवाही करता है तो उसे 15 दिन बाद नक्शा स्वतः ही पास होकर अगलेकॉलम में चला जाएगा। जहां से प्रिंट आदि लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यीडा में जल्द ही रजिस्ट्री के लिए आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन, आनलाइन पैमेंट, सीवर-पानी के बिल, संपत्ति को मारगेज कराना, कब्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी। योजना के दूसरे चरण में औद्योगिक, बिल्डर, व्यावसायिक समेत अन्य संपत्तियों को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जिससे आवंटियों को अपना सत्यापन (नो योर अलाटी/केवाईए) कराने के बाद घर बैठे ही सभी काम कराए जा सकेंगे।

यह भी देखे:-

आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने जरूरतमंदों को बांटे हजारों गर्म कपड़े, ठंड से राहत क...
कैपिटल एथेना के 900 फ्लैट खरीदारों की जल्द पूरी होगी आशियाने की आस
राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने दादरी व सदर तहसील में पहुंचकर कार्यो की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्...
यूपी के नौजवानों को नौकरी ढूंढने बाहर नहीं जाना होगा : सीएम योगी
कॉंग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथरस मृतकों को दी श्रद्धांजलि
पालतू कुत्तों के मालिकों की लापरवाही: हमलावर कुत्ते ने 3 साल की बच्ची पर किया हमला, बच्ची हुई घायल
विद्युत वादों की विशेष लोक अदालतों का होगा आयोजन
UP INTERNATIONAL TRADE SHOW : तीसरे दिन अभूतपूर्व व्यवसाय का लक्ष्य हासिल किया, एक्सपोमार्ट में उमड़...
मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में फिर शुरू हुई बारिश, येलो अलर्ट जारी, टूट सकता है 46 वर्षों का रिकॉर्ड
ग्रेटर नोएडा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची को काटकर बुरी तरह किया घायल
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
बाल दिवस पर "स्कूल चलो अभियान" के साथ बेटियों की शिक्षा के लिए जागरूकता रैली
श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की घोषणा, 4 सितंबर को होगा भव्य आय...
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे : अनियंत्रित स्स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकराई, अस्पताल में चालक ने दम तो...
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने गांधी हत्या के आरोप में फांसी पर लटकाये गए ...
इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापन प्रदर्शित करने से पूर्व एम.सी.एम.सी. कमेटी से करान...