कुणाल हत्याकांड का जल्द नहीं हुआ पर्दाफाश तो सपा करेगी आंदोलन पीड़ित परिवार से मिले सपाई

ग्रेटर नोएडा: ढाबा संचालक कृष्ण कुमार शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र के कुणाल की हत्या कर शव नहर में फेंक देने के मामले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचा और मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि कुणाल हत्याकांड में पुलिस पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, यदि पुलिस मामले की गंभीरता को समझती तो कुणाल आज जिंदा होता। नोएडा पुलिस की उदासीनता और गलत कार्यशैली के कारण आज गौतम बुद्ध नगर जिले में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। उन्होंने कुणाल हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश कर हत्या में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में कृष्ण कुमार शर्मा के परिवार के साथ खड़ी है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी लड़ाई लड़ेगी और कहा कि यदि अगले 2 दिन में इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर मुख्य रुप से इंडिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, कृशांत भाटी, राजेश रोही, रोहित मत्ते गुर्जर, हैप्पी पंडित, अक्षय सिंह भाटी, लोकेश जनमेदा, समय भाटी, अलीम सलमानी, धारा सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

यूपी में लॉकडाउन के आदेश के बाद शराब की दुकानों पर मारामारी, एक-दो बोतल नहीं, पेटी खरीदते दिखे लोग
बिग ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हाईवा और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर
गलगोटियास विश्वविद्यालय के कमजोर विद्यार्थियों की एल जी इलैक्ट्रानिक इन्डिया प्रा० लि० कम्पनी ने आर्...
नए कानून से अपराधियों को सजा मिलने के साथ-साथ पीड़ित को भी मिलेगा न्याय: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह
हरियाणा मार्का शराब सहित एक गिरफ्तार
रोटरी क्लब ग्रेनो ने किया भंडारे का आयोजन
सबइंस्पेक्टर हरिओम यादव ने बढ़ाया नोएडा पुलिस का मान,पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी की  घोषणा एक ऐतिहासिक कदम : धीरेन्द्र सिंह 
पैसेंजर लिफ्ट के दर्दनाक हादसे के बाद मौके  पर  पहुंची एनबीबीसी की टीम, घटनास्थल का किया निरिक्षण 
 सिटी हार्ट स्कूल ने विजय महोत्सव 2025 में फिर मारी बाजी, भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्...
बिना चार्जिंग के दौड़ेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, 5 मिनट में फुल हो जाएगी बैटरी
बारिश बनी आफत , कहीं फसल हुई बर्बाद तो कहीं मकान हुए क्षतिग्रस्त
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सैनिक बंधु समिति की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं क...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में घूस लेता हुआ चपरासी कैमरे में कैद
YAMUNA AUTHORITY में भ्रष्टाचार पर प्रहरी का पहरा, प्रहरी ऐप से होगी पूरी टेंडर प्रक्रिया
School-College Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानें कब...