इंजीनियर ने की आत्महत्या, साइबर अपराधियों के जाल में फंसाकर गवाएं थे 12 लाख रुपए

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक इंजीनियर को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे इंजीनियर साइबर अपराधियों को 12 लाख रुपया दे बैठा। बाद में जब उसे यह पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हुआ है, तो उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि वह तेलंगाना प्रांत का रहने वाला था, तथा नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के रायपुर कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था।

थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बताया कि मूल रूप से तेलंगाना प्रांत की रहने वाला   24  वर्षीय   रायपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वहां यहां पर एक नामी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उन्होंने बताया कि बीती रात को उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है मृतक को साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया। उससे कहा कि ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग करने से मोटी रकम का फायदा होगा। मृतक ने अपने पास रखी रकम तथा कुछ अन्य लोगों से लेकर करीब 12 लाख रुपया साइबर अपराधियों के कहे अनुसार उनके खाते में डाल दिया। बाद में जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उसने आत्महत्या कर लिया।

यह भी देखे:-

कैब बुक कराकर बदमाशों ने लूटी कार
ग्रेटर नोएडा में क्राइम ब्रांच ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा
गैंगस्टर एक्ट में वांछित खनन माफिया गिरफ्तार, यमुना नदी में करता था अवैध बालू खनन
मसाज के बहाने  हनी ट्रैप में फंसाकर युवकों से लूट, सोनू पंजाबन का रिश्तेदार समेत दो गिरफ्तार 
ओयो होटल में रखा था अवैध रूप से लाखों रुपए कीमत का पटाखा, होटल के संचालक सहित चार गिरफ्तार
साइबर अपराधियों ने डेबिट कार्ड चोरी करके खाते से निकाली रकम
ऑटो में सवारी बैठाकर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
नोएडा: जन्म के बाद कूड़े में फेंकी गई नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत, कलयुगी माता-पिता के खोज में जुटी प...
विभिन्न जगहों पर मिले दो अज्ञात शव
पांच दुकानों में सेंधमारी कर हज़ारों की चोरी
लिव-इन में खूनी विवाद: प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
ऑटो चालक की हत्या कर तेजाब से जलाया ! जांच में जुटी पुलिस
फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान 
सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना पर गौतमबुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों रुपए से ज्यादा की संपत्...
अवैध हथियारों की तस्करी करने के एक बड़े मामले का खुलासा, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
दुस्साहस : कोतवाली के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम