गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में पानी की टंकी में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी के छात्रावास के छत पर बनी पानी की टंकी में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या कर महिला का पति और सास फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी की एम छात्रावास के तीसरे फ्लोर पर बनी पानी की टंकी से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक- 1 की टीम,एसीपी लॉ एंड ऑर्डर डीसीपी और एडिशनल डीसीपी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि फ्लैट में महिला अपने पति और सास के साथ रहती थी। बहुत देर रात परिवार में झगड़ा भी हुआ था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

एसीपी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीणा ने बताया कि पीआरवी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एम छात्रावास की छत पर बने सीमेंट के पानी के टैंक में एक महिला का शव मिला है । सूचना पर थाना ईकोटेक-1 पुलिस के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की गई। तो एक महिला जिसका पति जिम्स अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वह अपनी पत्नी और मां के साथ फ्लैट में रह रहा था। आस- पास के लोगों ने बताया कि कल रात 3 बजे तक पति, पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और अक्सर आपस में झगडते रहते थे। उसके बाद से मृतक महिला का पति मौके से फरार है। मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और फरार आरोपियों गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।

यह भी देखे:-

उद्योगपति के घर लूट, जांच में जुटी पुलिस, आठ टीम का गठन
वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने फर्जी शादी कराने के आरोपी को किया गिरफ्तार 
फैक्ट्री में चोरी करने वाला गिरफ्तार , चोरी का माल बरामद
निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट से चोरी करने वाले कबड़ी सहित दो गिरफ्तार
पत्नी को मौत के घाट  उतारने वाला पति गिरफ्तार 
दादरी पुलिस ने किया चार शातिर लुटेरे को गिरफ्तार
मध्यप्रदेश तक फैला है वाहन लूटेरों का जाल , ग्रेटर नोएडा पुलिस की गिरफ्त में आये लूटी गई गाड़ियों के ...
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बारह बाइक बरामद
ऑनलाइन फ्रॉड में अफ्रीकन नागरिक गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने पकड़ा
दो युवकों को मारी गोली, घायल
गौतम बुद्ध नगर में नव वर्ष पर बीएनएनएस एक्ट की धारा 163 लागू, जुलूस और ड्रोन पर रोक
पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
लूट और डकैती करने वाले 9 अपराधी गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध
नोएडा में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
दिल्ली - नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ एक लाख का ईनामी बदमाश