ग्रेटर नोएडा में रोडरेज के बाद महिला पर हमला

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में गाड़ियों के भिड़ने के बाद महिला की गाड़ी का कुछ लोगों ने पीछा किया। इस दौरान उन युवकों ने महिला की गाड़ी का करीब दो से ढाई किलोमीटर तक पीछा किया और गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद उस पर बोतल से वार कर दिया, जिससे महिला और गाड़ी में सवार उसके परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। गाड़ी के डैशबोर्ड पर लगे हुए कैमरे में महिला के साथ हुई पूरी घटना कैद हो गई।

पूरी घटना 2 मई की है। रात में करीब एक बजे एक महिला परिवार के साथ बीटा-2 थाना क्षेत्र से जा रही थी। उसी दौरान आईएफएस विला के पास बीएमडब्ल्यू सवारों से उनकी गाड़ी भिड़ने को लेकर विवाद हो गया। बीएमडब्ल्यू गाड़ी में तीन युवक सवार थे उन लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की। महिला ने अपनी गाड़ी को दौड़ा दिया, जिसके बाद उन युवकों ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया।
महिला ने तेजी से बैक की गाड़ी

महिला अपनी गाड़ी को दौड़ाती रही और अपने परिचित से फोन पर बात करते हुए पुलिस से सम्पर्क करने की बात कहती रही। करीब 3 किलोमीटर चलने के बाद उन लोगों ने महिला की गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद महिला ने अपनी गाड़ी को तेजी से बैक कर दिया। महिला को गाड़ी बैक करता देख युवक गाड़ी से निकल आए और उन्होंने अपनी बोतल से गाड़ी पर हमला कर दिया। बोतल गाड़ी के शीशे पर लगी।
दोनों पक्षों ने नहीं दी तहरीर

इस दौरान महिला काफी तेजी से चिल्लाती रही। युवकों के द्वारा की गई दबंगई की यह पूरी घटना गाड़ी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमे साफ तौर पर दिखा की उन लोगों ने बेखौफी से महिला का पीछा किया और ओवरटेक करके हमला कर दिया। इस मामले में किसी के द्वारा भी लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले में वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बीएमडब्ल्यू गाड़ी को भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

चचेरे भाई के साथ नोएडा घूमने आई  युवती  को परिजनों ने ग्रेनो में पकड़ा, युवक को उतारा मौत के घाट , यु...
गौतमबुद्ध नगर : वाराणसी के बीजेपी विधायक और बीकानेरवाला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
घर में चोरी करने वाली महिला चोर गिरफ्तार: 58,500 रुपये और सामान बरामद
बाइक चुराते हुए चोर को दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई
नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
करोड़ों के भूमि घोटाले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक कैलाश भाटी समेत तीन गिरफ्तार, एमएलसी नर...
इंटरनेशनल ऑनलाइन बैटिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश 16 लोगों को गिरफ्तार, महादेव ऐप के माध्यम से खिला...
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने एक और कुख्यात कलुआ को एनकाउंटर में किया ढेर
शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बाइक व ऑटो की जोरदार भिड़त,बाइक सवार की मौत
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 26 बाइक/स्कूटी बरामद, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, दिल्ली-...
लूट की बाइक के साथ पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,7 बाइक बरामद
वाहन लूट गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार