आईसीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा तथा आईएससी बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, सेंट जोसफ में 10 वीं में वैष्णवी सिंह तो 12 वीं में अदिति सैनी ने किया स्कूल टॉप

ग्रेटर नोएडा: आज का दिन दिनांक 6 मई 2024 सेंट जोसेफ विद्यालय में एक उत्सव में बदल गया जब प्रातःकाल 11.00 बजे आईसीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा तथा आईएससी बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए। परिणाम आने तक छात्रों का कौतूहल लगातार अपनी चरम सीमा पर था। जैसे ही परिणाम आने शुरू हो गए, छात्र एवं छात्राओं के बीच एक के बाद एक खुशी की तरंगें उठने लगी। अपनी मेहनत को अंको में देखकर छात्रों ने एक संतोष की अनुभूति की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, छात्र छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक, शिक्षिकाएं, एवं मीडिया के लोग उपस्थित थे। छात्रों के प्रदर्शन के उपलक्ष में मिठाई वितरण कर मुंह मीठा करने की परंपरा का भी संपादन हुआ। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। छात्रों का कहना है कि यदि छात्र जीवन में अनुशासन का पालन नियमित रूप से करें तो सफलता प्राप्त करना उनके लिए सरल हो जाता है। कक्षा 12वीं के परिणाम इस प्रकार रहे हैं- वाणिज्य वर्ग में अदिति सैनी 96% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। वहीं विज्ञान वर्ग में अनुभव सैनी 95.75% अंकों के साथ सेकंड टॉपर बनीं।
मानविकी वर्ग में लावण्या चौहान 94.25% अंकों के साथ में टॉप किया है। इसके अलावा सलोनी सिंह ने 95.5%, दक्षिता चौधरी ने 94.75%, श्रेयांश पांडे ने, 94% खुशी वर्धन राव ने 93.5%, आदित्य कुमार मिश्रा, अविरल सैनी, याना नागर और तनिषा शर्मा ने 92.75, प्रताप सिंह राणा ने 92.5%, तथा ओम शंकर ने 92.25% अंक प्राप्त किए हैं।

दसवीं कक्षा में वैष्णवी सिंह ने 98.4% अंक अर्जित कर स्कूल टॉप किया है। कक्षा दसवीं में दूसरे स्थान पर रहे सत्यम 97.60% तथा तीसरे स्थान पर रही है शिवप्रिया पाठक 97.00% अंको के साथ, इसके अलावा द्रोण कुमार 96.80%, कुमारी ईशा 96.20%, आर्यन संतोष मानकर 95.80%, रिद्धि कटोच 95.60%, ऐना तारिक, शिवांगी रंजन 95.40%, वाणी तिवारी शैलजा गोयल 95.20% अंक अर्जित किए हैं। दसवीं कक्षा में इस वर्ष 200, एवं 12वीं कक्षा में 156 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें इस वर्ष के परिणाम शत प्रतिशत एवम बेहतर तथा संतोषजनक रहे हैं। विद्यालय में हर तरफ खुशी का माहौल देखा जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ० ऑल्विन पिंटो ने सभी छात्रों को बधाइयां दी तथा साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीष भी दिया।

यह भी देखे:-

जी एन आई ओ टी प्रबंधन अध्ययन संस्थान (जी.आई.एम.एस) में स्ट्राइड सीरीज - II का आयोजन
जैविक कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों में सुधार की आवश्यकता- सुनील बर्थवाल, वाणिज्य सचिव
एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट : पालीटेक्निक के छात्र आयुष का अच्छे पैकेज पर चयन
जीएल बजाज में मैनेजमेण्ट प्रेक्टिसेस फार सस्टेनेबिलिटी पर अंतरष्ट्रीय सेमिनार
Ryan Greater Noida Won Udaan 2022 Badminton Championship 
CBSE 12 th RESULT: Ryan International School : Nivedita Singh has topped the school with a percenta...
सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में पाँच दिवसीय एडवांस्ड लेग्ड रोबोट्स: कार्यशाला का आयोजन
भारत सरकार एक पालि केंद्रीय विश्वविद्यालय या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पालि की स्थापना करे
EDUCOHAAT में FRENZY FEST "Celebrate Your Talent " का आयोजन 26 अगस्त को, युवाओं व प्रोफेशनल के लिए C...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में मनाया गया तन-मन को निरोग बनाता है योग: कुलपति प्रो0 प्रीति बजाज
जी एल बजाज संस्थान, ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम (बैच 2022-24) के दीक्षारम्भ समारोह का शुभारम्भ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग का एनजीओ विजिट कार्यक्रम
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में परंपरागत खेलों का आयोजन
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल ने झटका प्रथम स्थान, समूह गान प्रतियोगिता में रहा अव्वल।
बच्चों कोवोवैक्स वैक्सीन : 7 से 11 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी वैक्सीन, दूसरे-तीसरे फेज का ट्रायल...