उद्यमी से प्रैंक करना पड़ा भारी आरोपी गिरफ्तारः

नोएडा में एक उद्यमी से शख्स को फ्रैंक करना भारी पड़ गया। उद्यमी की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि फ्रैंक की जानकारी तब हुई जब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल पीड़ित विपिन मल्हन नोएडा के बड़े उद्यमी है और नोएडा एंट्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष है। शनिवार को उनके पास से अन नोन नंबर से फोन आया। फोन कॉल उठाते ही फोन कर्ता ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी जानकारी थाना फेज-1 पुलिस से की।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि शिकायत के बाद तत्काल पुलिस ने टीमों का गठन किया। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोहर लाल बताया । वो राजस्थान का रहने वाला और ट्रक चलाता है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति का किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं है।

आरोपी ने बताया कि वो किसी विपिन मल्हन को नहीं जानता है। उसने नोएडा में लगे एक साइन बोर्ड को देखकर वहां लिखे नंबर पर फोन किया। जिसके बाद उसने धमकी दी। उसका डराने और धमकाने का कोई उद्देश्य नहीं था। उसने बताया कि ये एक फ्रैंक कॉल थी। डीसीपी ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

बिहार के लिए डबल डेकर बस में कई जा रही थी शराब तस्करी, 42 पेटी बरामद
भाजपा नेता हत्याकांड, परिजनों ने इन चार लोगों को किया नामजद, हत्या को बताया राजनैतिक साजिश
दोहरे हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 
ओला ड्राइवर के हत्यारे लूटरे एनकाउन्टर में घायल
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
गे-डेटिंग एप के माध्यम से दोस्ती कर युवक की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : चोरी और लूट से दहला बीटा -1 सेक्टर, दहशत में लोग
देह व्यापार में वांटेड आरोपी गिरफ्तार 
पार्किंग विवाद में पडोसी ने किया कुल्हाड़ी से 12 वार
ग्राम समाज की भूमि कब्जाने पर दो के खिलाफ मुकदमा
UPDATE : ग्रेटर नोएडा, पुलिस ENCOUNTER में बदमाश ढेर , सिपाही घायल
जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी: भू-माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे ध्वस्त करने के आदेश
बाइकर्स ने मीट व्यापारी को गोली मारकर किया घायल
आबकारी विभाग ने नशे के सौदागरों को पकड़ा
इस हिस्ट्रीशीटर को महीनों से तलाशरही थी पुलिस, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नोएडा एसटीएफ ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, मतदाताओं को रिझाने के लिए लाइ जा रही थी शराब, चार गिरफ्ता...