मिशन भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को करेंगे मजबूत।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के ओमिकरों 1A सेक्टर में स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यालय पर संगठन के संरक्षक एवं प्रमुख सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण हेतु आंदोलन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के साथ दिल्ली एनसीआर में खड़ा कर एक बड़े जन आंदोलन की भूमिका बनाई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक डॉक्टर शीतला प्रसाद (पूर्व महानिदेशक भारत सरकार) ने एवं संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश व देश के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने एवं उत्तर प्रदेश में एक समान शिक्षा व चिकित्सा कानून लागू करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों एवं दिल्ली एनसीआर से सटे हुए सभी जनपदों में संगठन के द्वारा जिला इकाइयां स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में संगठन के द्वारा लगभग 20 लोगों की कोर कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत जन आंदोलन से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को संगठन के द्वारा मिशनरी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर राक्षस रुपी भ्रष्टाचार का डटकर मुकाबला कर सके। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा जल्द ही एक प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित किया जाएगा।
इस दौरान- संस्थापक सदस्य आलोक नागर डॉ शीतल प्रसाद मास्टर दिनेश नागर डॉक्टर दीपक शर्मा कृष्णपाल यादव बलराज हूंण संजय भैया प्रेमराज भाटी शिवकुमार कसाना राकेश पंवार आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कोरोना के दुष्परिणाम 48 फीसदी छात्र पढ़ना-लिखना भूले-सर्वे
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बसें टकराई, दर्जन भर यात्री घायल
अल्फा वन आरडब्लूए द्वारा किया गया वृक्षारोपण
रोजगार मेले में 1747 लोगो को मिला रोजगार
कांग्रेस पार्टी चलाएगी "हाथ बदलेगा हालात" जनसम्पर्क अभियान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट : विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक ह...
प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सूरजपुर में 22 अप्रैल-2024 से शुरू होगा
आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग
निर्धन बच्चों के लिए संचालित स्कूल में जाकर बच्चों को स्टेशनरी एवं बिस्कुट वितरित किये
किसानों के समर्थन में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जा रहे किसान एकता संघ के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया ...
ग्रेनो प्राधिकरण ने 31 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Update : गौतमबुद्धनगर नगर निकाय चुनाव , जानिए दोपहर 1 बजे तक कितना रहा मतदान प्रतिशत
ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख सद्गुरु महाराज जी ने मोटोजीपी रेसिंग इवेंट में पहुंचकर चलाई बाइक
लॉयड बिजनेस स्कूल में "इन्वेस्ट इंडिया लैब" का उद्घाटन
धूमधाम से निकली जग्गनाथ रथ यात्रा, झूमे श्रद्धालु
गलगोटियास विश्वविद्यालय में “स्मार्ट फ़ेलोशिप ओरिएंटेशन” कार्यक्रम आयोजन