पशुओं को हीट स्ट्रेस से बचाने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विपिन अग्रवाल ने गर्मी के दिनों में पशुओं को हीट स्ट्रेस से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी तेजी से बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पानी शरीर का एक महत्वपूर्ण तत्व है। शरीर में 65 प्रतिशत के करीब पानी होता है। शरीर के खून में 80 फीसदी पानी होता है। अतः शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर की क्रियाएं शिथिल पड़ जाती है। अत्यधिक कमजोरी महसूस होती है। भूख में कमी आती है। दुधारू पशुओं का दूध कम हो जाता है। गाभिन पशुओं में गर्भपात हो जाता है। पशुओं में स्ट्रेस का स्तर बढ़ता है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। पशु पक्षियों को बुखार हो जाता है। समय पर पानी की पूर्ति न होने पर पशु निढाल हो जाता है और मृत्यु भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इसलिए गर्मी से बचाव की व्यवस्था करना बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है। उन्होंने बताया गर्मी के समय क्या सावधानी रखनी है, इसकी प्रत्येक पशुपालक और आम व्यक्ति को इसकी जानकारी होनी चाहिए। तमाम ऐसे पशु है जो निराश्रित हैं उनके प्रति भी आपको दया का भाव रखना है। उनके लिए भी व्यवस्था करनी है। उनके लिए आप घर के बाहर पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। पक्षियों के लिए छत पर पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। जो भी पानी रखें उसको आप समय-समय पर बदलते रहे और पानी को छायादार स्थान पर ही रखें। गर्म पानी पशु पक्षियों को नुकसान कर सकता है। यदि पशु पक्षी बहुत हॉफ रहा हो, कमजोरी और थकान महसूस कर रहा हो, मुंह से लार टपक रही हो, उसके हृदय की गति बढ़ गई हो और वह निढाल पड़ गया हो तो यह लक्षण गर्मी से होने वाले हीट स्ट्रेस के लक्षण हो सकते है। तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें और इलाज कराये। भार दोने वाले या काम करने वाले पशुओं को गर्मी के समय 12 बजे से 3 बजे तक अवश्य आराम दें। 37 डिग्री से अधिक तापमान होने पर इस नियमों का पालन अवश्य करें अन्यथा पशुओं के प्रति क्रूरता का अपराध माना जाएगा। अपने पालतू पशुओं को दिन में एक बार जरूर नहलाएं। छायादार स्थान पर ही रखें। गर्म हवा के सीधे संपर्क में आने से रोकने के लिए पर्दे लगाए। टीन शेड के घर बने हो तो उस पर घास, पराली आदि डाल दें जिससे छत गर्म ना हो। पालतू पशुओं को नियमित रूप से नमक, संतुलित पशु आहार मिनरल मिक्सर प्रति दिन दें, इससे दुधारू पशुओं के दूध में कमी नहीं आएगी।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग व राशि फल, 19 अप्रैल 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
इस्कॉन मंदिर का तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव इस्कॉन मंदिर तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोज...
कल का पंचांग, 8 अगस्त 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 5 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 21 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जी.बी.यू. में बुद्ध पूर्णिमा समारोह सम्पन्न
श्री शक्ति मंदिर मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में दुर्लभ अत्यंत दिव्य भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई 
कल का पंचांग, 27 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी पर साईं मां लक्ष्मी देवी ने विदेशी श्रद्धालुओं संग किया अमृत स्नान, रजत सिंहासन पर निकली ...
महाकुम्भ में श्री तपोनिधि आनंद अखाड़े की भव्य छावनी प्रवेश यात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन
कल का पंचांग, 12 अप्रैल 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय "अग्र भागवत" कथा का शुभारंभ
गौर सिटी 14th एवेन्यू सोसाइटी में भव्य गणपति उत्सव का आयोजन
कल का पंचांग, 18 नवम्बर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सप्त दिवसीय धार्मिक आयोजन का हवन और भंडारे के साथ  समापन