प्लाट दिलवाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने हड़पे लाखों की रकम

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्लाट दिलवाने के नाम पर दो प्रॉपर्टी डीलरों ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर से 28 लाख रुपए की ठगी कर ली, जबकि इन्हीं प्रॉपर्टी डीलरों ने एक अन्य व्यक्ति से 10 लाख रुपया ठग लिये। पीड़ितों की शिकायत पर थाना सेक्टर-113 पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर, नोएडा के एक सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिसंबर माह के वर्ष 2023 में प्रॉपर्टी डीलर अपने साथी के साथ उसके घर पर आए। उसने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्लाट की स्कीम आई है। उसमें मैंने प्लाट भरा है। आप पैसे इन्वेस्ट कर दो प्लाट निकलने के बाद उसे बेचकर जो मुनाफा होगा उसमें आपको हिस्सेदारी दी जाएगी। डॉक्टर ने आरोपी की बात पर विश्वास कर लिया तथा दो बार में 28 लाख रुपया उसके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जब उन्होंने डीलर से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने में आना-कानी की। पैसे मांगने पर उसने बदतमीजी की तथा कहा कि मैं तुम्हें पैसे नहीं दूंगा, जो तुमसे हो सके कर लो। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में दीपक अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार तथा उसके पिता लायक राम सिंह उसकी दुकान पर आए। पीड़ित सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में रहता है, तथा नोकिया कंपनी में काम करता है। पवन कुमार और उसके पिता ने उसे प्रलोभन दिया कि वह यमुना एक्सप्रेसवे में एक प्लाट में पैसा निवेश करें, तथा इसमें उन्हें मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उससे 10 लाख रुपए ले लिया, तथा तय समय पर उसने पैसे नहीं दिए। जब उन्होंने पैसे मांगा तो आरोपी ने उसे धमकी दी तथा उसकी रकम को हड़प लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

सड़क किनारे निर्माण सामग्री खुला रखने पर ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार को पूरा करने का संकल्प लिया
अवैध यूनिपोल पर नजर रखने के लिए टास्क फोर्स जल्द
Budget 2024: मोदी सरकार ने युवाओं पर बजट में खास फोकस रखा: आरसी सिंह, डीन एकेडमिक
15 माह की मासूम से दरिंदगी में रिश्तेदार कड़ी सजा
यमुना प्राधिकरण पर चला रहा सुपरटेक अपकंट्री फ्लैट खरीदारों का धरना समाप्त
एयरपोर्ट की ओर कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, जिला अध्यक्ष को घर पर बैठाया
यंग इंडियंस इवेंट ने जल संरक्षण जागरूकता पर प्रतिष्ठित साइकिल अभियानकर्ता के साथ सफल बातचीत का जश्न ...
OTS योजना के तहत बिजली का बकाया बिल करें जमा, मिलेगी भारी छूट
उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति ग्रेटर नोएडा ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर
यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण
तीज महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का उत्साह, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा सेवा ट्रस्ट ने कपिल शर्मा को किया मनोनीत
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी ने बहन को हिरासत में लेने पर कहा- प्रियंका मैं जानता हूं तुम प...
प्रेरणा विमर्श 2026 का शुभारंभ: 108 कुंडीय यज्ञ में 1200 महिलाओं ने दी राष्ट्र वंदन की आहुति
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने बाटी फ़र्स्ट एड किट एवं हेलमेट