ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश

ग्रेटर नोएडा में आज बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरसअल दादरी हनुमानपुरी की रहने वाली छात्रा मनेहा शाह (15) स्कूटी पर सवार होकर जारचा थाना क्षेत्र एनटीपीसी में स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में जा रही थी। जैसे ही वह पताड़ी गांव के पास पहुंची। इस दौरान रोड पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह छात्रा को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे छात्रा लहूलुहान हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। साथ ही लोगों को जैसे तैसे शान्त कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनकर भावविभोर हुए श्रोता
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कैंटर ने कुचला , दो की मौत
जनपद में दौड़ेंगी 500 सिटी ई-बसें, 25 रूटों पर मिलेगी 10 मिनट में सुविधा
ग्रेनो प्राधिकरण ने एक दिन में लगाए 1.18 लाख पौधे, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने गामा व...
'BJP में शामिल होने के कहा जा रहा है- अरविंद केजरीवाल
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
लॉयड बिजनेस स्कूल, में बैच 2022-24, पीजीडीएम का हुआ विदाई समारोह
डांडिया नृत्य में जमकर थिरके सोसायटी निवासी
नन्हक फाउंडेशन "बिगनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर"  में हुआ तिरंगे का वितरण 
जनता दर्शन में सीएम योगी का आदेश,जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं
CAT परीक्षा और किसान महापंचायत के मद्देनजर धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) लागू , ...
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे : अनियंत्रित स्स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकराई, अस्पताल में चालक ने दम तो...
आज ग्रेटर नोएडा में गैस इंडिया एक्सपो 2024 ने दस्तक दी
Guru Nanak Jayanti : देश मना रहा है नानक जी का जन्मोत्सव, जानें कौन थे सिख धर्म के पहले गुरु
दुनिया के मंचों पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की छाप छोड़ेगा महाकुम्भ 2025: सीएम योगी