बार में पी जमकर दारू, पैसे मांगने पर एनकाउंटर की धमकी, खुद को बताया पुलिस कमिश्नर

ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-दो के वेनिस मॉल में स्थित एक बार के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उनके यहां आकर मदिरा का सेवन किया और जब बिल मांगा गया तो उसने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने खुद को पुलिस कमिश्नर बताते हुए बार के मैनेजर और उनके स्टाफ को एनकाउंटर में गोली मारने की धमकी दी।

थाना बीटा- दो पुलिस ने बताया कि वेनिस मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार 17 अप्रैल को जब वह ड्यूटी पर थे उनके रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति आया। उन्होंने वहां पर शराब पी। जब वह जाने लगे तो मैनेजर ने उन्हें पेमेंट करने के लिए कहा तो उन्होंने बार के मैनेजर और स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो मैं पुलिस कमिश्नर हूं। अगर तुम ज्यादा बोलोगे तो अपनी कार से पिस्तौल लाकर तुम्हारी हत्या कर दूंगा। पीड़ित के अनुसार उसने धमकी दी कि मैंने कई एनकाउंटर किया है। तुम सभी का एनकाउंटर करवा दूंगा। उन्होंने बताया कि माल की सिक्योरिटी को बुलाकर उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर किया गया। पीड़ित के अनुसार चुनाव होने के चलते वह शिकायत करने थाने नहीं आ पाया था। बीती रात को उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी देखे:-

हथियारों के साथ दबोचा गया रामभरोसे: सेक्टर-113 पुलिस की कार्रवाई में .32 बोर की पिस्टल व 7 कारतूस बर...
रात के सन्नाटे में ताले तोड़कर करते थे चोरी, जारचा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
लूट और डकैती करने वाले 9 अपराधी गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध
हथियार की नोंक पर सोने की चेन व नकदी लूट
4 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
एनकाउंटर में तीन शातिर लुटेरे घायल , गिरफ्तार
लेनदेन के विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, पांच गिरफ्तार
एनकाउंटर में मारे गए बदमाश संजय के परिजनों का शव लेने से इनकार
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बंद कमरे में मिली पति- पत्नी की लाश
दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
बादलपुर पुलिस ने घरेलू सिलिंडर चोरी करते  एक को किया गिरफ्तार 
बैंक कर्मचारी को मारी गोली, घायल
छह साल से पुलिस को थी हत्यारे की तलाश, आज हुआ गिरफ्तार , 50 हज़ार का था ईनाम
बसपा नेता के बेटे की झाड़ियों में मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
लूट, चोरी जैसे मामले में वांटेड पांच हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार