जनपद गौतमबुद्ध नगर में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा चुनाव का मतदान, जानिए कितना प्रतिशत हुआ

*13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान।*

*जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग अपने मताधिकार का किया प्रयोग।*

*लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता कराई दर्ज।*

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की की सराहना।*

*गौतम बुद्ध नगर, 26 अप्रैल 2024*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदान सकुशल संपन्न हुआ। 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर प्रयोग किया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग कैंब्रिज पब्लिक स्कूल सेक्टर-27 नोएडा में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अन्य मतदाताओं को भी राष्ट्रीय हित में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए 1852 बूथ बनाए गए थे, जिनमें मतदाताओं की सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखी गई। साथ ही सभी बूथों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि कोई भी निर्वाचन को प्रभावित न कर सके।

जनपद में मतदान से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के द्वारा आज प्रातः काल से ही संयुक्त रूप से जनपद की तीनों विधानसभाओं में बनाए गए विभिन्न बूथों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा जनपद में मतदान सकुशल संपन्न होने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

यह भी देखे:-

सीईओ ग्रेटर नोएडा नरेंद्र भूषण की  उद्यमी संगठनों के साथ बैठक,  औद्योगिक सेक्टरों को जोड़ते हुए जल्द...
जिम्स ने टीबी उन्मूलन के लिए उठाए ठोस कदम, 100 दिन के अभियान पर संगोष्ठी आयोजित
DPS फुटबॉल प्रतियोगिता में जोश और जुनून: 22 टीमों की भागीदारी, ग्रेटर नोएडा बना खेल का केंद्र
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कोरिडोर एक्वा लाइन पर पहला टेस्ट ड्राइव आरंभ, जानिए कोच की विशेषता
अंतरिक्ष में होगा भारतीय स्टार्टअप्स के सैटेलाइट्स का दबदबा, ISRO ने पहली बार की प्राइवेट उपग्रहों क...
अवैध भूजल दोहन पर प्रभावी कार्रवाई, नोएडा में बोरवेल और आरओ प्लांट किए गए सील
बताइए, कितनों को दिलवाई सजा, कितने केस पेंडिंग, CBI का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा सुप्रीम कोर्ट
5 खनन माफियाओं पर लगाया गया गैंगस्टर
जन्मदिन पर गुल्लक फोड़कर राम मंदिर निर्माण के लिए दी सहयोग
बातचीत: पीएम मोदी ने विदेशों में भारतीय मिशनों के प्रमुखों से कहा- ब्रांड इंडिया के लिए संभावनाएं बह...
सड़क हादसे में एक युवक की मौत
जिलाधिकारी मेधा रूपम हुईं सख्त — क्लब, बार, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को दिए कड़े निर्देश
राष्ट्रीय लोकदल का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सदस्यता अभियान: भाईचारे और एकता का संदेश
सुरक्षा जागरूकता के संदेश के साथ एनटीपीसी दादरी में मनाया गया 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में भाजपा दनकौर मंडल कार्यकर्ताओं ने की बैठक