लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस व अर्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग संपन्न
सामान्य प्रेषक, पुलिस आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में संबंधित अधिकारियों द्वारा पुलिस व अर्धसैनिक बलों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
*गौतम बुद्ध नगर 24 अप्रैल, 2024*
जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में होने वाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस आयुक्त द्वारा अंतिम तैयारी कर ली गयी है, जिसके लिए मतदान स्थलों व जनपद में मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठाने वाले पुलिस व अर्धसैनिक बलों को आज सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा व पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह द्वारा ब्रीफ किया गया। 26 अप्रैल को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस आयुक्त द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस/अर्धसैनिक बलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रींफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस आयुक्त द्वारा समस्त जोनल मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट/ पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर व उपस्थित समस्त बल को सम्बोधित करते हुए बताया कि मतदान करना जितना सभी का अधिकार व जिम्मेदारी है, उतना ही हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है, इसलिए पोलिंग बूथों पर ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी करे। बूथों पर सुरक्षा हेतु नियुक्त किये गये समस्त बल सर्वप्रथम अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें तथा अपने पर्यवेक्षण अधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य रख लें। साथ ही इस बात को सुनिश्चित कर लें कि मतदान केन्द्र तथा उसके समीप किसी भी राजनैतिक दल का चिह्न अथवा किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग न हो। मतदान स्थल के 100 मीटर की परीधि में केवल मतदाता व पूर्व में अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाये। पीठासीन अधिकारी द्वारा बुलाये जाने के अतिरिक्त कोई भी पुलिस कर्मचारी मतदान स्थल में प्रवेश नही करेगा। आयोजित ब्रीफिंग में संबंधित अधिकारियों द्वारा ई संपर्क नोएडा पुलिस ऐप का विमोचन करते हुए ऐप एवं दी जाने वाली किट के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का उपस्थित रहे।
