जीएल बजाज मथुरा के वार्षिकोत्सव में पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह के तरानों पर झूमे छात्र

जीएल बजाज का वार्षिकोत्सव टू-नव-2024 जय हो, जय हो से गूंजा, जमी सुर-संगीत की महफिल।

मथुरा स्थित जीएल बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा में करोड़ों भारतीयों के दिलों में जगह बना चुके पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी जादुई आवाज और सुर लहरियों से ऐसा समां बांधा कि हर कोई थिरकने को मजबूर हो गया। जय हो, आजा-आजा नीले आसमान के तले, आज गुल्लक फोड़े, होले-होले से दवा लगती है, बीड़ी जलइले जिगर से पिया जिगर में बड़ी आग है, मरजानी-मरजानी, चल छइयां-छइयां, चली-चली फिर हवा चली, इश्क चांदी है इश्क सोना है जैसे एक के बाद एक सुपरहिट गाने सुनाकर छात्र-छात्राओं को जोश से मदहोश कर दिया।
जीएल बजाज के वार्षिक आयोजन में शुक्रवार शाम संगीत की ऐसी महफिल सजी कि रंगमंच के सामने उपस्थित हजारों छात्र-छात्राएं सुपरहिट गायक सुखविंदर सिंह के साथ गाते तथा मस्ती में झूमते नजर आए। सुर-संगीत की इस महफिल में पार्श्व गायक सुखविन्दर सिंह ने हिन्दी गानों की एक के बाद एक दमदार प्रस्तुतियां पेश कीं। रंगमंच से सुरों के जादूगर सिंह ने रिमिक्स म्यूजिक के साथ 1998 की सुपरहिट फिल्म दिल से का गाना चल छइयां-छइयां तथा फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के गाने जय हो को जैसे ही सुनाया छात्र-छात्राएं मस्ती से झूम उठे।
हिन्दी गानों के बाद सुखविंदर सिंह ने पंजाबी गानों की तरफ रुख किया और चोरी चोरी मेरा दिल ले गया सुनाकर माहौल को मस्ती से भर दिया। हर तरफ झूमते दर्शक तथा वन्स मोर, वन्स मोर का शोर, सुर-संगीत की महफिल को चार चांद लगा रहा था। पार्श्व गायक सुखविन्दर सिंह ने रंगमंच से मथुरा नगरी तथा जीएल बजाज के छात्र-छात्राओं की जमकर तारीफ की। मंचीय कार्यक्रम के बाद संक्षिप्त बातचीत में पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने कहा कि संगीत की कोई धर्म-जाति नहीं होती। जब कोई भी गाना लिखा जाता है तो कलाकार या गायक देखकर नहीं लिखा जाता बल्कि फिल्म की कहानी और कलाकारों की मौजूदा अवस्था को देखकर गीत को तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह गाने का चुनाव करते समय इस बात का बहुत गंभीरता से ध्यान रखते हैं कि गीत के बोल में कोई अपशब्द तो नहीं है। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉo रामकिशोर अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी विनय ने इस अवसर पर सुखविंदर की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी अंशू अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल, जीएल बजाज ग्रुप के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल, महाप्रबंधक अरुण अग्रवाल, जीएल बजाज मथुरा की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी, के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के डीन और प्राचार्य डॉ. आर.के. अशोका, के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के डीन डॉ. मनीष लाहौरी और बड़ी संख्या में अध्यापक, चिकित्सक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गायक का स्वागत आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल तथा प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने सुखविंदर सिंह को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर करके सम्मानित किया।

यह भी देखे:-

शिक्षा मंत्री प्रधान से मिले डीयू के छात्र,  ओपेन बुक   परीक्षा की उठाई मांग
एकेटीयू से संचालित पाठ्यक्रमों की हिंदी में होगी किताबें
RYANITES CHAMPIONS AT SHRI ANAND SHUKLA MEMORIAL SKATING CHAMPIONSHIP
Delhi Air Pollution : वायु प्रदूषण का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या कुछ कहा सर्वोच्च अदालत...
यूनाइटेड काॅलेज में यूनिमोबी फोटो-2020 प्रतियोगिता अप्रैल में , प्रतिभागी ऐसे करें पंजीकरण
परीक्षा पे चर्चा , पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को दिया तनाव से मुक्ति का मंत्र, भाजपा ने जिले में 14 ...
NOIDA INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL : Students of class 12th were given a Farewell
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का हुआ आगाज, सीएम योगी ने कहा , नई...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में फार्मास्युटिकल उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हुआ सम्मेलन का आयोजन 
दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया म...
यमुना एक्सप्रेस वे :  डम्फर ने खडी टेम्पो ट्रैवलर में मारी टक्कर,  दोनों  वाहन क्षतिग्रस्त।
भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का भव्य समापन, देशभर से जुटे छात्रों और शिक्षाविदों ने किया आयोजन सफल
शारदा विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन
बारहवीं बोर्ड परीक्षा में डीपीएस, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन
कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एकेटीयू में प्रशिक्षण शुरू
पैरा ओलंपिक खेल में सिल्वर मेडल जीतने पर जिलाधिकारी को संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भे...