स्क्रैप माफिया रवि काना महिला मित्र संग थाईलैंड में गिरफ्तारः लंबे समय से नोएडा पुलिस कर रही थी तलाश, भारत लाने की कार्यवाही शुरू
गैंगरेप और गैंगस्टर के मामले में लंबे समय से फरार चल
रहे स्क्रैप माफिया रवि काना को गिरफ्तार किया गया है।
रवि काना के साथ उसकी महिला मित्र काजल झा को भी पुलिस ने थाईलैंड से अरेस्ट किया है। अब उसको बहुत जल्द इंडिया लाया जाएगा। जनवरी में बीटा 2 पुलिस द्वारा रवि काना और उसके गिरोहों के 15 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी और उससे पहले नोएडा के थाना सेक्टर 39 में रवि काना और उसके सहयोगियों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ था।
लंबे समय से पुलिस रवि की तलाश कर रही है। रवि के गिरोह के काफी सदस्य और उसकी पत्नी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं, लेकिन रवि व उसकी महिला मित्र लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस को पहले ही शक था कि वह देश छोड़कर कहीं भाग चुका है। इसी को लेकर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। नोएडा पुलिस इस मामले में थाईलैंड पुलिस के संपर्क में भी थी। उसी कड़ी में थाईलैंड पुलिस ने रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में पुलिस और अन्य एजेंसियों के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही।
