गौतमबुद्ध नगर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में मांगा वोट

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट के बिसाहड़ा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला। राजनाथ सिंह गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगा। इस मौके पर डॉ. महेश शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को गुमराह कर दिया है। मैने जनता को धोखे में रखकर कभी राजनीति नहीं की। मुझे याद है जब कांग्रेस की सरकार थी तब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता था तो कोई देश नहीं सुनता था। आज अन्य देश के प्रतिनिधि इसे गंभीरता से सुनते है।

हिदू मुस्लिम को बांटकर इन्होंने सरकार बनाई। हम जाति पंथ, मज़हब, धर्म पर देश को नहीं बनाना चाहते हम सबको साथ रखकर विश्व का महान देश बनाना चाहते है। मै विपक्ष से कहता हूं जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं आंखें मिलाकर राजनीति करो। आपके सांसद जीत जाए तो लोकतंत्र मजबूत हो गया और हमारा सांसद जीत जाए तो हमारा लोकतंत्र खतरे में पड़ गया। कहा ले जाना चाहते है ये लोग इस देश में राजनीति करनी है तो जनता की नजरों से नजरों से मिलकर करो।

2014 में हमारे पीएम बने और सात सालों में विश्व में देश 11वे स्थान से 5वें स्थान पर आ गया। दुनिया की बड़ी बड़ी वित्तीय संस्थान आज बोल रही है कि भारत में सबसे ज्यादा वित्तीय संसाधन है। यही वजह है कुछ समय में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था होंगे।

उन्होंने कहा कि दो साल से रूस युक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है। हमारे लगभग 30 हजार बच्चे पढ़ते है। उनके माता पिता को चिंता हुई तो उनका एक डेलिगेशन पीएम से मिला। क्षण भर की देर नहीं लगाई और हमारे पीएम ने दोनों देश के राष्ट्रपति से बात की। पीएम के बात करने के बाद साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रुक गया। और सभी भारत वासी वापस आ गए। रक्षा मंत्री हूं इसलिए कहता हूं अब हम मिसाइल बनाते है, एयरक्राफ्ट बनाते है। पहले सब दूसरे देश से आता था। 31 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट कर चुके। ये कांग्रेस को दिखाई नहीं देता।

रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि एक समय था जब करप्शन का सबसे बड़ा सेंटर नोएडा था। पीएम मोदी और योगी के नेतृत्व में अब नोएडा भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि बिजनेस सेंटर बन गया है। डबल इंजन की सरकार ने अपराधियों की कमर तोड़ दी। सारे हिंदुस्तान में बेहतर कानून और विकास के लिए उप्र का नोएडा जाना जाता है। हमारा उप्र आपराधिक रिकार्ड के लिए नहीं बल्कि निवेश, एक्सप्रेस वे, कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है।

बीजेपी हिंदुस्तान की एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वो करती है। किसी को विश्वास न हो तो हमारे चुनावी घोषणा पत्र देख ले। 1951 से देख ले हमने कहा कि जिस दिन दोनों सदन में बहुमत मिल जाएगा हम 370 खत्म कर देंगे। हमने खत्म कर दिया। 1984 से कहते आ रहे कि राम मंदिर बनेगा और हमारी सरकार आई और बना दिया। हम आंदोलन कर रहे थे राम लला हम आएंगे मंदिर यही बनाएंगे। और सरकारें पूछती थी लेकिन तारीख नहीं बताएंगे लेकिन देखिए बनकर तैयार हो गया। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर दी जो कहा था वो कर दिया।

जेवर एयरपोर्ट जिसका प्रस्ताव लेकर हम गये थे। बीच में कई और सरकार आई और ठंडे बस्ते में चला गया। सीएम योगी और मोदी ने संकल्प लिया और जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। यूपी की गिनती हिंदुस्तान में गरीब राज्यों में होती थी। डबल इंजन की सरकार होने के चलते आज करिश्मा हुआ है। बल्कि आज कुछ ही साल में अर्थ व्यवस्था का आकार 1 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगा। पूरे देश में 5 वां स्थान यूपी का होगा। राजनीतिक पार्टियों की स्थिति जो है उनका हाल आपको पता होगा। रैली में आते है और कहते है हम ये करिश्मा कर देंगे। चुनाव समाप्त होते ही सब भूल जाते थे।

हमने कहा था तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त करेंगे। कुछ ने कहा कि ये मुस्लिम समाज का मामला है तो फिर आप क्यो। कोई भी धर्म के मानने वाले हो हम उसे मां बेटी बहन मानते है। हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए करते है। कोई नाराज हो जाए हमे इस बात की चिंता नहीं। हम कैसे किसी को इजाजत नहीं दे सकते कि कोई तीन बार तलाक बोलकर उसकी जिंदगी बरबाद कर दे।

अब नया बखेड़ा खड़ा कर रहे है। पीएम ने कभी भी हिंदु मुस्लिम की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि हम संपत्तियों का सर्वे कराएंगे। आप क्या करना चाहते है देश का बटवारा करना चाहते है आपको अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। मनमोहन सिंह का आज भी मै सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि इस देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुस्लिम और माइनरिटी का है। मै कहता हूं कि इस देश की संपत्ति पर सभी का अधिकार होना चाहिए।

यह भी देखे:-

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में भव्य वृक्षारोपण अभियान
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे : रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर तिलपता में ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
आत्मनिर्भर भारत एवं बजट 2021 पर भाजपा गौतम बुद्ध नगर बिसरख मंडल में बैठक
आप को तगड़ा झटका, आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे संजय चेची आज थामेंगे भाजपा का दमन
मजबूती के साथ तीनों प्राधिकरण की वादाखिलाफी के खिलाफ अपना धरना प्रदर्शन करें किसान: राकेश टिकैत
सपाईयों ने राजनारायण को दी श्रद्धांजलि, नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव का हुआ जोरदार स्वागत
सपा नेता विजेंद्र भाटी ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाई हैं बिजेंद्र भाटी
यूपी: सुभासपा की नई रणनीति; क्या राजभर के इस कदम का समर्थन करेंगे अखिलेश?
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला महासचिव
बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता समेलन संपन्न
चौधरी हर्ष मुकद्दम बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक सम्पन्न , 2024 चुनावों को लेकर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई
विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लें: सीएम योगी
नोएडा के किसानों का मुद्दा संसद में उठाएंगी वृंदा करात
सीपीआईएम ने डॉक्टर रुपेश वर्मा को बनाया जिला सचिव - गंगेश्वर दत्त शर्मा