नोएडा एसटीएफ ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, जानिए पूरी खबर

*एसटीएफ नोएडा युनिट ने विदेशों में फर्जी कॉल सेंटर कर भारतीयों से ठगी, करने वाले गिरोह का फरार चल रहा नेपाली नागरिक गिरफ्तार*

एसटीएफ नोएडा की टीम ने फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट कर थाईलैंड, नेपाल और कंबोडिया में सप्लाई करने वाले गिरोह के एक नेपाली नगरिक को सुनील खडका नोएडा के क्राउन प्लाजा होटल से गिरफ्तार किया है। इसके पास से फर्जी आईडी पर एक्टिवेट किए गए 33 सिम, दो नेपाली पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन, एक मैकबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेकबुक आदि बरामद हुआ है। इस सिम की मदद से विदेश में बैठे ठग ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

एसटीएफ नोएडा यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि4 मार्च 2024 को गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा नेपाल के अनिल थापा एवं चीनी नागरिक शू योमिंग तथा गौतमबुद्ध नगर के गांव कटहैरा के विनोद उर्फ अगस्तया भाटी को गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से काफी संख्या में एक्टिवेट सिम बरामद हुए थे। इस संबंध में कोतवाली बिसरख में भी मुकदमा दर्ज है। इसी गिरोह का एक सदस्य सुनील खडका, जो कोतवाली बिसरख की एक घटना में आरोपितों के पकड़े जाने के बाद कोलकाता होते हुए थाईलैंड भाग गया था। 19 अप्रैल को दोबारा भारत आया है.

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सुनील खडका ने नेपाल से ही एमए एवं पीएचडी की पढ़ाई की है। वह वर्ष 2007 में व्यापार करने के लिए बैंकाक थाईलैंड चला गया था और वहीं पर रहने लगा। थाईलैंड में रहकर ही उसने क्रिप्टो करेंसी खरीदने, बेचने का काम करना शुरू कर दिया। फिर अपने नेपाली दोस्त के माध्यम से नेपाल के श्याम उर्फ घनश्याम अधिकारी के संपर्क मैं आया और साइबर अपराध में शामिल हो गया।

सुनील खडका द्वारा थाईलैंड में होटल बुकिंग करने के लिए वेबसाइट भी बनाई हुई थी जिसमें इसने टूडी गेटवे लगा रखा था। इसके साथी डार्कवेब से विभिन्न केडिट कार्डों का डेटा चोरी करके इनकी वेबसाइट पर बुकिंग करते थे जिसमें कार्ड धारक के पास कोई ओटीपी भी नहीं जाता था, लेकिन उनके क्रेडिट कार्ड से पैसा थाईलैंड में ट्रांसफर हो जाता था। जिसे ये लोग आपस में बांट लेते थे। इसके अलावा अन्य प्रकार के साइबर फ्राड भी चीनी नागरिकों के साथ मिलकर काल सेंटर बनाकर करते थे। इस पैसे को यूएसडीटी एवं अन्य क्रिप्टो करेंसी में हवाला के माध्यम से सुनील विभिन्न सदस्यों को भेजता था।

यह भी देखे:-

खुद के फ्लैट में रहने का ख्वाब देख रहे 1300 और खरीदारों के लिए राहत की खबर
नाबालिक भांजी के साथ अश्लील हरकत करने वाले मामा को 4 वर्ष की सजा
बिसरख धाम में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानं...
मीडियाकर्मी से लूट करने वाले दबोचे
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
शारदा अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ी
गौरव चंदेल हत्याकांड: फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग, मोबाइल बरामद
Beigning Mission Education के बच्चों को मिली NAVRATAN FOUNDATION के शीत कवच की गर्माहट
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
दीवार गंदा करने वाले डॉगी की मालकिन पर पडोसी ने किया एसिड अटैक
एयरपोर्ट के पास मेडिकल कॉलेज, अस्पताल व 12वीं तक के इंटिग्रेटेड स्कूल खोलने का मिलेगा मौका
महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई 8 जनवरी को, योजनाओं की होगी समीक्षा
वरिष्ठ पत्रकार सतवीर नागर का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया नमो सेवा केंद्र के खुर्जा शाखा का अनावरण
उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव- राकेश टिकैत
मिट्टी खनन करते खनन माफिया गिरफ्तार,  तीन ट्रैक्टर ट्राली जब्त