शारदा विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के तत्वावधान में एनएसएस सेल और शिबानी फाउंडेशन के साथ मिलकर विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों को पौधे दिए और विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके स्कूल विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे आशुभाषण प्रतियोगिता, कोलाज मेकिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं से बच्चों ने धरती बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। बच्चों को पृथ्वी दिवस मनाने के कारण को बताया।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि आज जिस तरह से प्रकृति का दोहन हो रहा है उससे वैश्विक स्तर पर हमारे भविष्य के लिए चिंता होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जाता है।

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण आदि जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाए। व्यक्तियों को प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने और जैव विविधता को बढ़ावा देने वाली स्थायी प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। लोगों को अपशिष्ट को कम करने, ऊर्जा और पानी का संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा पहल का समर्थन करने और संरक्षण प्रयासों में भाग लेने जैसे ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित करें।

यह भी देखे:-

भारत में 160 दिनों में सबसे कम 25 हजार कोरोना के नए केस आए सामने
समाज की मुख्य धारा में आकर प्रदेश की प्रगति में योगदान दे रही ट्रांसजेंडर कम्युनिटी
यमुना प्राधिकरण आठ करोड़ खर्च कर लगवाएगा 125 सीसीटीवी
साइबर सुरक्षा एवम तीव्र तकनीकी बदलाव से छात्रों का परिचय
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में “स्पर्श” सांस्कृतिक महोत्सव का सफल आयोजन, छात्रों ने कला और संस्कृति...
यूएई-इंडिया सेपा काउंसिल और गलगोटिया विश्वविद्यालय मिलकर बनाएंगे स्टार्टअप लॉन्चपैड, युवाओं को मिलेग...
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की सड़कों और ड्रेनेज सुधार को लेकर विधायक धीरेंद्र सिंह ने की मैराथन बैठक, य...
लूटपाट करने वाले शातिर गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च संस्थान ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में दुकान, ऑफिस व क्योस्क पाने का एक और मौका
जेवर एयरपोर्ट ने यमुना प्राधिकरण क्ष्रेत्र में खोला निवेश का द्वार
दुनिया की कोई शक्ति हमें महाशक्ति बनने से रोक नहीं सकतीः मुख्यमंत्री
ईएमसीटी की ज्ञान शाला में बहुत धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
सेक्टरों की चौखट पर पहुंचा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, अल्फा-1 से शुरू हुआ समस्याओं के समाधान का अभियान
ग्रेटर नोएडा के चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर खिलेगा ‘कैलेंडुला’, पुष्प प्रदर्शनी से पहले शहर को मिलेगा...
8 मई को एकेटीयू में मनाया जाएगा आविर्भाव दिवस