एपीजे इंटरनैशनल स्कूल , ग्रेटर नोएडा में ‘फन डे’ का आयोजन

ग्रेटर नोएडा::आज एपीजे इंटरनैशनल स्कूल , ग्रेटर नोएडा के प्रांगण में प्राइमरी विंग में ‘फन डे’ का आयोजन किया गया जो कि एक उत्कृष्ट और उत्साहजनक दिन रहा | इस अवसर पर बच्चों के साथ – साथ अभिभावकों ने भी खेलों और गतिविधियों में भाग लेते हुए मनोरंजन और सामूहिक अनुभव का आनंद लिया।

‘फन डे’ में कक्षा नर्सरी से लेकर तीसरी तक के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | आज विभिन्न प्रकार की दौड़ हुईं जैसे – रिले रेस , 100 मी. दौड़ , रौल द बॉल रेस , रेबिट हॉप रेस , कॉन बेलेंसिंग रेस , कलेक्ट द डाइस , बैग पैक रेस इत्यादि | विद्यालय के सभी बच्चों ने अत्यधिक उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ अपना हुनर दिखाया |
‘रेबिट हॉप’ रेस में कक्षा नर्सरी की चित्रांगना टंडन ने प्रथम , मानव सिंह ने दूसरा और सिया अनंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | वही दूसरी ओर ‘कलेक्ट द कॉन’ रेस में कक्षा के जी के अद्विक चौधरी ने प्रथम , आर्यन ने दूसरा और निक्षित शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया |
हर्डल रेस में कक्षा दो के अवयुक्त चौधरी प्रथम , रुद्रान पंवार ने दूसरा और अनिष्क चंद्रा तीसरे स्थान पर रहीं | वही दूसरी ओर रिले रेस में कक्षा तीन के हरिओम धुरिया और गगन कुमार ने प्रथम , महिमा चौधरी और युवांश वत्स ने दूसरा और रिद्धिमा सिंह और रिद्धि मंगला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | ये सभी दौड़ बड़े जोर – शोर एवं हर्षोल्लास पूर्वक संचालित की गईं | आज के ‘फन डे’ में सबसे रोमांचित दौड़ अभिभावक और बच्चे की रही जिसमें पापा को अपने बच्चे को पीठ पर उठाकर माँ के पास ले जाना था | जिसमें रितिक्षा मौर्या कक्षा दो के पापा विजयी रहे वहीँ दूसरी ओर हॉप रेस में विदुषी सक्सेना कक्षा एक की माँ श्रीमती दामिनी सिंह विजयी रहीं |

कार्यक्रम के अंत में एक रस्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अभिभावक और अध्यापकों ने उत्साह और उत्सव के साथ भाग लिया। इस गतिविधि में दोनों दलों ने रस्सी को पकड़कर खींचने का प्रयास किया, जिससे एक मनोरंजन और उत्सवपूर्ण माहौल बना। यह प्रतियोगिता सामूहिकता को बढ़ाने और समर्थन का वातावरण स्थापित करने में मदद करती है। इस गतिविधि में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के बीच सामंजस्य और सहयोग देखा गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सरिता पांडे ने सभी खिलाड़ियों को अपने आशीर्वचनों द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय रखना होता है, साथ ही उन्हें टीम वर्क, उत्साह, और खेलने का महत्व सिखाने का भी होता है। इसके अलावा, यह दिन बच्चों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें अन्य साथियों के साथ मिलकर खुश और सहयोगी बनाता है |

यह भी देखे:-

आईआईएमटी कॉलेज समूह के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा के लिए लोगों को किया जागरूक
उमा पब्लिक स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
GALGOTIA COLLEGE: अब रोबोट करेगा WELCOME, भेंट करेगा गुलदस्ता
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गलगोटिया यूनिवर्सिटी को मिला प्रथम स्थान चंद्रयान 3 मॉडल बना आकर्षण का क...
शारदा यूनिवर्सिटी में नेशनल मेडिकल कॉन्फ्रेंस: चिकित्सा क्षेत्र की ताजा प्रगतियों पर मंथन
स्पर्श ग्लोबल स्कूल में ग्लोबल एजुकेशन फेयर, विद्यार्थियों को मिले करियर के विकल्प
आईसीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा तथा आईएससी बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, सेंट जोसफ में 10 वीं मे...
लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ एथलॉन 2022 वार्षिक खेल महोत्सव, छोटे बच्चों ने द...
1 ओपन चिल्ड्रंस डे कराटे कप 2021में गौतमबुद्ध नगर के बच्चे रहे अव्वल, झटके कई पदक
सामाजिक संस्था ह्यूमन टच फाऊंडेशन और इन्हरव्हील क्लब ग्रेटर नोएडा ने हर्सोल्लास के साथ मनाया शिक्षक ...
गलगोटिया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति ने कार्यभार संभाला।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, करियर के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाएं : अनिल
अभिनेत्री जूही बब्बर ने किया शारदा का दौरा
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित, छात्राओं को बताए गए उज्ज्वल भविष्य के मार्ग
एक्यूरेट बिज़नेस स्कूल मे दीपावली महोत्त्सव का आयोजन
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान मे उद्यमिता के लिए इन्क्यूबेशन पर कार्यशाला का आयोजन