तकनीकी प्रगति के साथ मानव केन्द्रितता विपणन भविष्य की कुंजी है
आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा ,शनिवार 20 अप्रैल 2024 को पाँचवे मार्केटिनार “विपणन क्षेत्र का विकसित परिदृश्य: विपणन 5.0” विषय पर आयोजित किया गया।
सेमिनार में एवल्विंग लैंडस्कैप ऑफ मार्केटिंग के उद्भव पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
एयर कमोडोर (डॉ.) जेके साहू, निदेशक-एआईएमटी ने अथितियों का स्वागत किया।
मेजर जनरल सुमित मेहता, वीएसएम, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र ने एआईएमटी के प्रयासों की सराहना की ।
मुख्य अतिथि मिस श्वेता बेरी ने स्वयं के लिए एक विशिष्ट भिन्नता बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने जीवन के अनुभव को साझा किया।
श्री महावीर बिष्ट, सीनियर मैनेजर करने ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म ने बाजार में बढ़ते प्रतिस्पर्धा और कस्टमर सर्विस तरीको की जानकारी दी।
श्री बायजू कुर्रियां,प्रमुख उत्तर सीएसआर, बिसलेरी इंडिया ने विपणन में स्थिरता का महत्व एवम बिजनेस में ग्राहक अनुभव और सेवा की बारीकियों के बारे में बात की।
प्लेनरी सेशन के अतिथि श्री राहुल मिश्रा, सेल्स मैनेजर, एडीपी इंडिया, ने कॉर्पोरेट जगत में हरित उपभोक्ता के व्यवहार और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, नैतिक प्रथाओं और टिकाऊ ब्रांडों के लिए उनकी प्राथमिकताओं का पता लगाने की बारीकियों के बारे में चर्चा की।
कार्यक्रम का समापन डॉ पल्लवी, एरिया चेयर, मार्केटिंग एआईएमटी द्वारा अतिथियों को धन्यवाद करके हुआ।
