आईएएस बनना चाहती है इंटर टॉपर निधि

गौतमबुद्ध नगर की निधि ने 12वीं में टॉप किया है। वह 10 घंटे से ज्यादा देर तक पढ़ाई करती है। वह कभी किसी सवाल में फंस जाती या उन्हें समझ में नहीं आता है तो यू ट्यूब से मदद लेती हैं। उन्होंने टाइम मैंनेजमेंट का ध्यान रखा। टीचर का सही मार्गदर्शन लिया। जिसके चलते वह इंटर में टॉप कर पाई हैं।

अपना अनुभव साझा करते हुए निधि ने कहा, इंटरनेट जानकारी का खजाना है। लेकिन सही प्रयोग से ही इसका फायदा लिया जा सकता है। इसलिए जब फंसे तब ही इसका प्रयोग करे। सोशल मीडिया अकाउंट तो बनाए है लेकिन एक्टिव नहीं रहती। उनका कहना है कि ये टाइम किलर मशीन है।

IAS बनने का है सपना

उनका लक्ष्य IAS बनने का है। इसके लिए वह अखबार पढकर जनरल नालेज को मजबूत कर रही है। सांइंस स्ट्रीम में उन्होंने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने 500 में से 469 अंक मिले। उन्होंने बताया कि उनके सब्जेक्ट पीसीएम के अलावा हिंदी और अंग्रेजी थे। फिजिक्स में 87, केमिस्ट्री में 97, मैथ में 96 हिंदी में 96 और अंग्रेजी में 93 अंक प्राप्त किए। मेहनत के साथ उन्होंने ट्यूशन लिया।

टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से काफी फायदा हुआ

उन्होंने बताया कि टाइम मैनेजमेंट और टाइम टेबल बनाकर पढ़ने से काफी परेशानी कम हो जाती है। एक साथ पढ़ने की बजाय साल भर पढ़ना बेहतर है। उनका लक्ष्य आईएएस है। इसके बाद वे पहले ग्रेजुएशन करेंगी इसके साथ ही आईएएस की तैयारी करेंगी। उनके पिता राजीव कुमार पेशे से इंजीनियर है। और प्राइवेट फर्म मे जॉब करते है। वहीं माता कमलेश हाउस वाइफ है। उन्होंने बताया कि टीचर ने उनका पूरा साथ दिया। पिता को रोल मॉडल मानती है। उनके कहने पर ही चलती हूं।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, शब्दमधु पत्रिका 2024 का हुआ विमोचन, फूलों से खेली...
UPDATE : नगर पंचायत बिलासपुर गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
एकेटीयू से संचालित पाठ्यक्रमों की हिंदी में होगी किताबें
आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ...
फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने को ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर की पहल , बिल्डर व खरीदारों के साथ 7 अक्तूब...
ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने की बाधा हुई दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
आम आदमी पार्टी, दादरी विधानसभा के लिए बिजली आंदोलन की शुरुआत
समसारा विद्यालय ने भूटान के शैक्षिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा म...
"नववर्ष 2025: आचार्य अशोकानंद जी महाराज का विशेष शुभकामना संदेश – सुख, शांति और समृद्धि की ओर एक नया...
यूपीडेस्को के वेब पोर्टल का होगा मेकओवर, ट्रेनिंग सर्टिफिकेट आवंटन सुविधा से होगा लैस
Innovative Institute of law  में  नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता   समारोह आयोजित  
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
जी.एल. बजाज में स्टार्टअप्स की सफलता पर मयंक झा का मार्गदर्शन, छात्रों को दिए उद्यमिता के मंत्र
परियोजनाओं के बैंक एकॉउन्टस का नाम बदलने और उन्हे बन्द करने के लिए सख्त मानदंड
प्राधिकरणों को विकास की परियोजनाओं को आगे बढाने के साथ-साथ किसानों के हितों के रक्षक के तौर पर भी नज...
शिव जयंती और महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी सेंटर ने विशेष प्रोग्राम का किया आयोजन