गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस में मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा आन्तरिक मूट कोर्ट प्रतियोगिता 19 अप्रैल 2024 को आयोजित हुई। मूट कोर्ट प्रतियोगिता विश्लेषण करने की क्षमता को बढ़ाता है और कानूनी कौशल में सहायक सिद्ध होता है। यह प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं को कानूनी सम्प्रेषण की विधिओं का अभ्यास कराने में सहायक सिद्ध हुई और इससे युवा छात्र-छात्राओं को विधिक शिक्षा का अच्छा अनुभव मिला तथा उन्हें कानूनी पेशे की बारीकियों का बेहतर ज्ञान भी मिला।। इस प्रतियोगिता के समापन सत्र के स्वागत संबोधन में अधिष्ठाता, स्कूल ऑफ़ लॉ, जस्टिस एण्ड गवर्नेंस, डॉ के के द्विवेदी ने कहा मूट कोर्ट जजों की वकालत, कानूनी समझ और सामूहिक कार्य के महत्व को दर्शाता है I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अभिमन्यु चोपड़ा, पार्ट्नर, ऐजेडबी पार्ट्नर्ज़ उपस्थित रहे और अपने वक्तव्य में मूट कोर्ट प्रतियोगिता को कानून की शिक्षा में मौलिक बुनियादी आवश्यकता बताया तथा कहा कि छात्र मूट कोर्ट प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे अंतर्राष्ट्रीय कानून आईपीआर, एडीआर आदि में बहुत कुछ सीखते हैं। इसके उपरांत माननीय कुलपति प्रो.रविन्द्र कुमार सिंहा, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मूट कोर्ट औपचारिक प्रतियोगिता का आयोजन है तथा छात्रों को उनकी विशिष्ट दैनिक दिनचर्या से परिचित होने में मदद करता है। आगे उन्होंने कहा कि यह मेरी इच्छा है कि स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नन्स भविष्य में विभिन्न विषय वस्तु पर शोध का केंद्र बने। स्कूल की विभाग्याध्यक्ष तथा इस कार्यक्रम की आयोजक डॉ रमा शर्मा ने इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया । इस प्रतियोगिता के विजेता रहे हिमांशी तिवारी, ईशिता खोबर और ऋशिका श्रीवास्तव तथा रनरअप अनीश कुमार सिंह, निखिल कुमार तथा खेमराज रहे। इस प्रतियोगिता की बेस्ट मूटर विनय कुमार रहे। अंत में इस प्रतियोगिता की आयोजक तथा स्कूल की सहायक आचार्या डॉ. ममता शर्मा द्वारा धन्यवाद् ज्ञापित किया गया I
इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक, माननीय कुलपति प्रो.रविन्द्र कुमार सिंहा, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं संरक्षक, अधिष्ठाता, स्कूल ऑफ़ लॉ, जस्टिस एण्ड गवर्नेंस, डॉ के के द्विवेदी तथा मुख्य अथिति डॉ अभिमन्यु चोपड़ा, पार्ट्नर, ऐजेडबी पार्ट्नर्ज़ रहे । इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता की आयोजक स्कूल की सहायक आचार्या डॉ. ममता शर्मा तथा विभाग्याध्यक्ष डॉ रमा शर्मा रही । प्रतियोगिता को सफल बनाने में सह संयोजक श्री गौरव यादव, श्री सागर तथा सुश्री हबीबा शेख़ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्रा इप्शिता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी देखे:-

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराया एक आतंकवादी
जापानी निवेशकों की YEIDA में रुचि, मेडिकल डिवाइस पार्क में संभावनाओं का जायजा
जीएल बजाज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2024 का आयोजन
अवैध गांजा के बड़े खेप के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा को मिली बड़ी सौगात: KDSG सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, सीएम योगी बोले—स्वास्थ्य से...
बीटेक में प्रवेश के लिए पंजीकरण अब 22 जून तक
शारदा विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में वार्षिकोत्सव “मीडिया मेला 2019” की शानदार शुरुवात
केजरीवाल ने कहा : आर्थिक मदद के लिए कोरोना से मरने वालों का मृत्यु प्रमाण पत्र जरूरी नहीं
गांधी जयंती पर आमजन की समस्याओं को लेकर “मौन उपवास” करेगी “जय हो सामाजिक संस्था”
Education news
दिल्ली: यमुना के जहरीले झाग में खड़े होकर छठ के व्रतियों ने की सूर्य की पूजा, कहा- ये हमारी मजबूरी
ग्रेटर नोएडा BJP की OBC महिला मोर्चा ने किया नए संसद भवन का दौरा
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में एक सप्ताह के फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ
सीईओ ने जी-20 से पहले सड़कें ही नहीं, पूरा शहर चमकाने का दिया लक्ष्य
ईरान–इराक क्षेत्र में तनाव के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, गौतमबुद्धनगर के नागरिकों का विवरण तत्काल उपलब...
एकेटीयू की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू, संस्थानों की संबद्धता को लेकर कोर्ट की अनुमति मिलने के ब...