अनियंत्रित कार डीएनडी पुल पर डिवाइडर से टकराई, युवती समेत चार घायल, 2 की मौत
नोएडा। थाना फेस- वन क्षेत्र के डीएनडी पुल पर आज तड़के एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर 2 युवको की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना फेस- वन के पुलिस ने बताया कि आज तड़के थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक हुंडई कार जिसमें सिद्धार्थ पुत्र करन यादव निवासी डीडीए फ्लैट विकासपुरी उम्र 25 वर्ष ,रजत पुत्र जगदीश भरद्वाज निवासी जनकपुरी उम्र 30 वर्ष, चिराग सिंघल निवासी जनकपुरी उम्र 26 वर्ष तथा प्रांकाशिका पुत्री रमित निवासी जनकपुरी उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरो ने सिद्धार्थ पुत्र करन यादव और चिराग सिंघल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में एक की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इनकी कार अनियंत्रित होकर डीएनडी पुल के पर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना के चलते काफी देर तक पुल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को वहां से हटवाया तथा यातायात को सामान्य किया।