शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे पंखिया गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

नोएडा । थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने पपंखिया गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में देसी तमंचे और देसी तमंचा बनाने के उपकरण आदि बरामद किया है। दोनों बदमाश थाना बीटा- दो क्षेत्र में एक नेवी अफसर के घर में हुई लूट के मामले में वांछित थे।

पुलिस ने उनके पास से 16 बने हुए तमंचे तथा अधबने हुए भारी संख्या में तमंचे और तमंचा बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किया है।

थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जुबेर तथा मशील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश थाना बीटा- दो क्षेत्र में हुई एक नेवी अधिकारी के घर में लूट के मामले में भी वांछित थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने बने हुए 16 देसी तमंचे बरामद किया है। इनके पास से अधबने हुए तमंचे और तमंचे बनाने का उपकरण भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि ये बदमाश एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश तमंचा बनाने के बाद उन लोगों को अवैध हथियार सप्लाई करते हैं जो घरों में लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश जनपद फतेहगढ़ व शाहजहांपुर के गंगा नदी के कटरी में रहने वाले पंखिया गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।

यह भी देखे:-

साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का मामला, चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार
हत्यारोपी पति गिरफ्तार, कत्ल की ये वजह बताई
नोएडा: अवैध शराब बिक्री पर पुलिस-आबकारी टीम का छापा, 19 पेटी शराब के साथ 3 गिरफ्तार
संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव
अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के आरोप मे विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर जीजा -साला मिलकर कर ऐसे करते थे चोरी
शातिर बदमाश गिरफ्तार, पांच सौ से ज्यादा की लूट की वारदात
इंजीनियर को वाहन चोर ने मारी गोली
ग्रेटर नोएडा में रवि काना व उसकी महिला मित्र गिरफ्तारः दोनों पर 50 हजार का इनाम था घोषित, पुलिस ने प...
महिला को ब्लेड से कई वार कर किया घायल, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
पकड़े गए अल्फा 1 में चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाश, सीसीटीवी में हुए थे कैद
ट्यूबवेल मोटर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, टाटा ऐस सहित भारी मात्रा में सामान बरामद
दुल्हन की शिकायत लेकर दूल्हा पहुंचा थाने
अवैध शराब और अवैध हथियार मामले में विभिन्न जगहों से पांच गिरफ्तार
अरबो के भूमि घोटाले मैं गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध एक आरोपी गिरफ्तार,सरगना यशपाल है जेल में