एयरपोर्ट के रनवे पर उड़ान से संबंधित उपकरण लगाने का काम शुरू

ग्रेटर नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों का उड़ान शुरू करने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। एयरपोर्ट पर रनवे में उड़ान से संबंधित उपकरण लगने शुरू हो गए हैं। ये उपकरण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लगा रही है। वहीं, टर्मिनल बिल्डिंग में जल्द ही इंटीरियर का काम शुरू होगा ।
जेवर में देश का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। यहां रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर का निर्माण चल रहा है। 3900 मीटर लंबे रनवे में एक लेयर डीबीएम की डाली जा चुकी है। अभी चार और लेयर डाली जानी है। रनवे के पास उड़ान संबंधी उपकरण लगते हैं। अब उपकरण लगाने का काम शुरू हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया उपकरण लगा रही है। एयरपोर्ट का पहला रनवे 3900 मीटर लंबा है। रनवे के दोनों ओर कुछ हिस्सा आरसीसी का रहेगा। आरसीसी का हिस्सा करीब 480 एमएम मोटाई का होगा। रनवे की
पूर्व दिशा में 416.5 मीटर और पश्चिम दिशा में 258.5 मीटर आरसीसी का रहेगा। बीच का हिस्सा 3227 मीटर का होगा। एयरपोर्ट मानकों के अनुरूप इसे बनाया जा रहा है।
| नोएडा एयरपोर्ट के 3900 मीटर लंबे
रनवे में एक लेयर डीबीएम डालने का काम पूरा, चार और लेयर डाला जाएगा | एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग का सिविल वर्क पूरा, अब इंटीरियर का काम शुरू
एयरपोर्ट में टर्मिनल बिल्डिंग का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस इमारत का ढांचा तैयार हो गया है। अब इंटीरियर का काम होना है। विकासकर्ता कंपनी इंटीरियर का काम जल्द शुरू करेगी। तय समय पर यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं, एटीसी टावर में शीशे और फसाड का काम किया जा रहा है। एयरपोर्ट की चारदीवारी करीब 17 किमी लंबी है। यह साइट चारदीवारी पहले ही बन चुकी है। अब एयरपोर्ट की ऑपरेशनल चारदीवारी का काम शुरू हुआ है।

यह भी देखे:-

जिला अदालत ने दिया व्यासजी तहखाने में पूजा -पाठ करने का आदेश
खैरपुर में लीजबैक के 42 प्रकरणों की एसआईटी ने की जांच, किसानों से लिए साक्ष्य
गंदगी मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर पर दो लाख का जुर्माना
तालाब में डूबे छात्र का शव मिला, प्राधिकरण ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
आईआईए ने लखनऊ में किया इंडिया फूड एक्सपो 2023 का आयोजन
27 सितंबर को कैसे करना है भारत बंद, किसान संगठन ने जारी की गाइडलाइन
सामाजिक संस्था सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने वितरित किए बच्चों में गर्म कपड़े
श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की घोषणा, 4 सितंबर को होगा भव्य आय...
हाईकोर्ट : मनमाने तरीके से बंगलों पर कर्मचारी तैनात नहीं कर सकेंगे पुलिस अफसर
एयरपोर्ट के पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, एक लाख वर्ग मीटर भूमि कब्जा मुक्त
यमुना प्राधिकरण (YAMUNA AUTHORITY) सेक्टर-22 डी में 2,194 फ्लैट मालिकों को देगा कब्जा
लखनऊ : स्कूली सामान खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में आज आएंगे 1100 रुपए
सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुण वीर सिंह ने किया ईलाइब्रेरी के भवन का शिलान्यास
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
AKTU : लैपटॉप पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित