फिल्म सिटी को लेकर 5 जनवरी को खुलेगी तकनीकी निविदा

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के लिए 5 जनवरी तक टेंडर जमा किए जा सकते हैं। इसी दिन शाम पांच बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी। पहले बिड जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर थी। उम्मीद है कि इस बार विकासकर्ता कंपनी का चयन हो जाएगा।
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए दो बार ग्लोबल टेंडर निकाले गए, लेकिन कोई कंपनी आगे नहीं आई। इस परियोजना के लिए तीसरी बार ग्लोबल टेंडर सितम्बर में निकाले गए थे। तब से लेकर अब तक चार बार इसकी तिथि में बदलाव किया गया है। अब 5 जनवरी तक टेंडर जमा किए जा सकते हैं। इसी दिन शाम पांच बजे के बाद तकनीकी निविदा खोली जाएगी। परियोजना का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित होगा। इसमें 155 एकड़ में औद्योगिक एवं 75 एकड़ में वाणिज्यिक गतिविधियां होंगी। इस बार टीसीरीज, बोनी कूपर की कंपनी समेत कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है। उम्मीद है कि इस बार कंपनी का चयन हो जाएगा।

यह भी देखे:-

22 वीं मंजिल से कूदकर युवक-युवती ने दी जान
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : वानर सेना ने समुंद्र पर बनाया पुल, लंका पहुंचे अंगद
पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने किया पुलिस कर्मियों को COVID 19 से बचने के सुरक्षा उपकरणों का वितरण
ग्रेटर नोएडा के मुबारकपुर में तीन मंजिला इमारत गिरी
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 125वीं जयंती पर वाद-प्रतियोगिता का आयोजन
लाठी -डंडे से हमला कर लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, गैंग में तीन नाबालिग भी हैं शामिल
केन्द्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने किया स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एनएसडीसी इंटरनेशनल एकेडमी) का उद्घ...
एकेटीयू में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान का आगाज, ग्रेनो प्राधिकरण ने अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाए
कोरोना की बेकाबू हुई रफ्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, वैक्सीन पर भी होगी बात
बिजली संकट : देश मे क्यूँ बढ़ रही है बिजली की समस्या, पढें कारण
यमुनाएक्सप्रेस वे प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, जानिए क्या है खास
भगवान चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक
बसपा ने गौतमबुद्ध नगर में जारी की प्रत्याशियों की सूची , देखें
आमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने नेफोमा बेनर तले मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन, डीसीपी स...
हवाई यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच से मिल सकती है छूट- पुरी, जाने क्यों