यमुना प्राधिकरण 1200 आवंटियों को जल्द देगा भूखंड पर कब्जा

– जमीन विवाद के चलते आवंटियों को नहीं मिल पा रहा था भूखंड पर कब्जा

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 1200 आवंटियों को जल्द आवासीय भूखंड मिल सकेगा। जमीन विवाद के चलते इन आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पाया है। अब यमुना प्राधिकरण इन भूखंडों को दूसरी जगह शिफ्ट करेगा।
यमुना प्राधिकरण ने 2009 में 21 हजार भूखंडों की योजना निकाली थी। इनका आवंटन कर दिया गया था। इसमें से सेक्टर-18 के करीब 1200 आवंटियों को भूखंड पर कब्जा नहीं मिल पाया है। ये भूखंड भट्टा गांव की जमीन पर दिए जाने थे। लेकिन यहां पर किसानों ने जमीन पर कब्जा नहीं दिया। इसके चलते आवंटियों को भूखंड नहीं मिल पाए। अब यमुना प्राधिकरण इन आवंटियों को दूसरी जगह भूखंड देगा। इन भूखंडों को शिफ्ट करने के लिए 18 दिसम्बर को होने वाली बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होते ही इन भूखंडों को सेक्टर-18 के दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

यह भी देखे:-

सीईओ एमडी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एफआईआर दर्ज
दिल्ली : पटाखे नहीं, मौसम है प्रदूषण के लिए अधिक जिम्मेदार: स्टडी
सेमी कंडक्टर निर्माण इंडस्ट्री के लिए यूपी के युवाओं को अभी से किया जाए तैयार : मुख्यमंत्री
करंट लगने से युवक की मौत
औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के OSD को किया निलम्बित, विभागीय जांच एवं कार्...
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
एयरपोर्ट के रनवे पर उड़ान से संबंधित उपकरण लगाने का काम शुरू
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. राणा प्रताप सिंह संभालेंगे कमान
ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी स्मार्ट सिटी की गूंज: 21 अप्रैल से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आग...
जहांगीरपुर में बंदरों से परेशान हैं,कस्बेवासी व व्यापारी
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में छात्रों ने लिया नशे से मुक्त रहने का संकल्प
लक्ष्मीबाई बस्ती, गामा-2 में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार गिरफ्तार
किसान सभा ने रखीं अपनी मांगें, आंदोलन सफल बनाने के लिए कई गांवों में चलाया जन-जागरण अभियान
IND vs SCO: स्कॉटलैंड को धूल चटाकर टीम इंडिया ने लहराया परचम, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में 151 शिक्षक हुए सम्मानित