जेवर एयरपोर्ट से डीएनडी तक रैपिड रेल चलाने की कवायद

ग्रेटर नोएडा। डीएनडी से परी चौक तक रैपिड रेल चलाने की कवायद तेज हो गई है । इस रूट के लिए 14 दिसम्बर को एनसीआरटीसी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रजेंटेशन देगा। इसके बाद इस रूट पर मुहर लग सकती है। इससे जेवर एयरपोर्ट और आईजीआई रैपिड रेल से जुड़ जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने नोएडा एयरपोर्ट को रैपिडएक्स (रैपिड रेल) से जोड़ने के लिए जिस रूट को मंजूरी दी है, वह गाजियाबाद से शुरू होगा। इस कॉरिडोर की लंबाई 72.2 किमी है। इस रूट से ग्रेनो वेस्ट, ईस्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र जुड़ेगा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड कंपनी चाहती है कि नोएडा एयरपोर्ट को सीधे आईजीआई से जोड़ा जाए। इसके लिए दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के बीच रैपिड रेल चलाई जानी चाहिए। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था। अब इस रूट को लेकर कवायद शुरू हो गई है। 14 दिसम्बर को लखनऊ में मुख्यमंत्री के समक्ष एनसीआरटीसी अपना प्रजेंटेशन देगा। इसमें नियाल के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें न्यू अशोक नगर से परी चौक तक रैपिड रेल चलाने की चर्चा होगी। परी चौक से एयरपोर्ट तक गाजियाबाद वाला कारिडोर जा रहा है। यह करीब 25 किमी लंबा होगा।

इस कॉरिडोर के बनने से नोएडा एयरपोर्ट से आईजीआई जुड़ जाएगा । नोएडा एयरपोर्ट से सराये काले खां होते हुए आईजीआई पहुंच जाएंगे।

यह भी देखे:-

शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सेमिनार का आयोजन
उत्पादन के गुणवत्ता के प्रति जागरूक विषय पर आईआईए (IIA ) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा सेमिनार आयोजित
अपहरण दुष्कर्म के आरोपी को सश्रम कारावास
स्कूलों में मनाया मदर्स डे, बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट
गिरफ्तार पाक आतंकी ने कैसे बनवाया अपना फेक ID कार्ड, पढ़े पूरी रिपोर्ट
देश की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का डिजिटल प्रसारण  आज शाम 7:15 बजे से
जीएल बजाज कॉलेज में "सतत विकास और वैश्विक हरित" पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
ग्रेनो रामलीला मैदान के विकास के लिए सीएम योगी को दिया ज्ञापन
बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में भाजपा दनकौर मंडल कार्यकर्ताओं ने की बैठक
NIRF Rankings 2022 जारी, ग्रेटर नोएडा के 3 कॉलेजों को देश के टॉप 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिली जग...
महंगाई पर बोले राहुल PM कर रहे है सिर्फ़ अपने दोस्तों का भला, जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पे...
भाकियू अराजनैतिक मुख्यमंत्री के ग्रेनो आगमन का करेगी विरोध
छह फीसदी आबादी भूखंड मिले, रिठौरी–मथुरापुर के किसानों के चेहरे खिले
युनाइटेड कॉलेज मे 200 पौधो का हुआ वृक्षारोपण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ट्रकर्स प्वाइंट को और सुंदर बनाने की पहल 
चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 24 किलो गांजा बरामद