आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में वृहद स्तर पर संचालित किया जा रहे है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

लोकतंत्र के महापर्व में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में सभी मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, सहायक प्रभारी अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह एवं उनकी टीम के अधिकारियों द्वारा वृहद स्तर पर मतदाताओं को जागरूक बनाने के उद्देश्य से जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाता गण अपने मत का प्रयोग करें।

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप टीम के अधिकारियों द्वारा आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 39 नोएडा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वीप टीम के साथ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता, डायरेक्टर वाईएसएस फाउंडेशन सचिन गुप्ता, समस्त स्टाफ व एन सी सी की छात्राएं उपस्थित रहे। स्वीप अधिकारियों द्वारा बताया गया कि लोकतंत्र में भागीदारी हेतु 26 अप्रैल को वोट अवश्य डालें और अपने माता-पिता, परिवारजन व पड़ोसियों को मतदान केंद्र जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। सभी एनसीसी की छात्राएं प्रथम बार मतदान करने के लिए उत्साहित थी। छात्राओं ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं मतदाता की शपथ ली तत्पश्चात मतदाता स्टीकर चस्पा किये गये।

स्वीप टीम से दिशा चौधरी एवं शबनम अधाना द्वारा शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ आज डायरेक्टर ऑर्लियन कॉलेज ऑफ फार्मेसी ग्रेटर नोएडा डॉ मानस कुमार दास के सहयोग से संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फ़ार्मेसी के सभी प्रवक्ताओं एवं विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलायी गयी। “युवा तुम हो देश की शान उठो, जागो, करो मतदान” संदेश के साथ आज स्वीप टीम से दिशा चौधरी तथा शबनम अधाना ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ प्रिंटिंग पैकेजिंग टेक्नोलॉजी ( IIPPT) में संस्थान के डायरेक्टर डॉ जितेश खत्री के सहयोग से कॉलेज के विद्यार्थियों एवं प्रोफेसरों को मतदान के लिए प्रेरित किया। सभी को मतदाता शपथ दिलायी गई।

स्वीप टीम ज़ेवर मोहित गर्ग द्वारा शांति देवी राजकीय महाविद्यालय जेवर में “स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता, युवा सशक्तिकरण के उद्देश्य हेतु छात्र-छात्राओं के साथ गांव में रैली तथा घर -घर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किये गये। स्वीप के सदस्य महेश कुमार, जगवीर शर्मा, ललित त्यागी द्वारा विधानसभा दादरी क्षेत्र में मजदूर वर्ग को 26/4/2024 को होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया गया। “घर घर अब यही पैगाम शत प्रतिशत हो मतदान” के संदेश के साथ स्वीप टीम से शबनम अधाना व दिशा चौधरी द्वारा कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथों पर बीएलओ राखी के साथ घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया और स्टीकर चिपकाए गये।

यह भी देखे:-

नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन
यमुना प्राधिकरण ने 200 एकड़ भूमि SAEL को सौंपी: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेग मेगा सोलर मैन्युफैक्चरिंग ...
COVID 19 पर जानिए आज तक की क्या है गौतमबुद्ध नगर की रिपोर्ट, 3 मई तक इन सोसाईटी में आने-जाने पर लगी...
यमुना प्राधिकरण ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, 69,100 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य
गन्ने की नई उन्नत किस्में बढ़ाएंगी किसानों की आय इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित की गईं चार नई किस्...
अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात
अनियंत्रित होकर छात्रों से भरी बस पलटी, छात्र चोटिल
नमोली भूमि विवाद पर टी-सीरीज़ समूह ने रखा अपना पक्ष
Yamuna Authority: फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर, भूटानी ग्रुप, यमुना प्राधिकरण ने इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी क...
Weather Updates: कोहरे की चादर मे लिपटा दिल्ली-NCR , पड़ोसी राज्यों मे भी ठंड बढ़ने के आसार
नहीं रहे गजल गायकी के फनकार, 72 वर्ष की आयु में पंकज उदास का निधन
ग्रेनो के सिग्मा-4 में पानी की पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, गंदे पानी की सप्लाई से बढ...
लम्बे इंतज़ार के बाद उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो आ रहा है करीब
आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार में डूबी हुई है मोदी ...
चोरों के गिरोह का बिसरख पुलिस ने किया खुलासा, चार चोरों को किया गिरफ्तार ,बंद मकानों को बनाते थे नि...