एमडीएम (DRUGS) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 4 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

150 करोड़ से ज्यादा का मादक द्रव्य, कच्चा माल और उपकरण बरामद

नोएडा । थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस, स्वाट टीम तथा थाना दादरी पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत अवैध रूप से मिथाइल एनीडियोक्सी मेथामफेटामाइन (एमडीएमए) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार नाइजीरियन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 26 किलो 670 ग्राम क्रिस्टल व एमडीएमए पाउडर बरामद हुआ है। इनके पास से भारी मात्रा में कच्चा माल वह एमडीएमए मादक पदार्थ बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चा माल उपकरण, रसायन पुलिस ने बरामद किया है। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 150 करोड रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों से खुफिया एजेंसी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी भी पूछताछ करने नोएडा पहुंच रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त साद मियां खान ने बताया कि थाना ईकोटेक -प्रथम के प्रभारी अनुज कुमार, थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय तथा स्वाट टीम के प्रभारी यतेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पास से ओनय्कची फ्रैंक निवासी नाइजीरिया राष्ट्र, तथा इमैनुवल निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने एक कार में रखी हुई एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि ओमिक्रान-प्रथम में स्थित एक मकान में वे लोग रहते हैं, तथा वहां पर एमडीएमए और अन्य मादक पदार्थ बनाने की वे लोग फैक्ट्री चलाते हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान में छापा मार कर वहां मौजूद इफेनयी जॅनबॉस्को तथा चिडी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से बनी हुई कुल 26 किलो 760 पर ग्राम क्रिस्टल/ एमडीएमए पाउडर, अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चा माल, उपकरण, रासायनिक माल व रसायन तथा दो कार बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी नाइजीरिया से आकर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे, तथा ये लोग मादक पदार्थ बनाकर देश के विभिन्न भागों में और यहां के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचते थे। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपए है।

यह भी देखे:-

आगामी 18 फ़रवरी को होने वाली शारदा हाफ मैराथन की तैयारी जोरों पर
पुलिस एनकाउन्टर में घायल हुआ रणदीप भाटी गैंग का बदमाश
LIVE: राज्यसभा से गुलाम नबी आजाद की विदाई, आतंकी घटना को याद करके भावुक हुए PM मोदी
जॉर्डन से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे जोंटी भाटी जमालपुर का हुआ जोरदार स्वागत
पूरी फिल्मी है धनंजय सिंह की कहानी, कभी एनकाउंटर में मार गिराने का पुलिस ने किया था दावा
ताज महल के अंदर बम रखे होने की धमकी के बाद चला सर्च अभियान, नहीं मिला बम, फोन करने वाला गिरफ्तार
करोड़ों की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
25  हज़ार के  ईनामी  वांटेड गैंगस्टर पुलिस एन्काउंटर में घायल 
Realme : शानदार स्मार्टफोन आज बाजार में लेंगे एंट्री, जानिए संभावित कीमत और फीचर
दर्दनाक सड़क हादसा : 6 की मौत, सात घायल, मरने वाले पांच लोग एक ही परिवार के
पड़ोसी ने की पालतू फीमेल डॉगी की हत्या, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया गहन सर्च अभियान, भारी मात्रा में शराब की पेटियां जब्त 
चोरी की बाईक व हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
ट्रेन की रफ़्तार: 418 ट्रेनों की स्पीड हो गई 130 किमी प्रतिघंटा
बच्चों में कोरोना का गंभीर संक्रमण नहीं- एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: “MY Bharat” पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लें