यमुना प्राधिकरण इंफ्रा एवं म्युनिसिपल बांड जारी कर जुटाएगा पैसे

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तमाम बड़ी परियोजनाएं आ रही हैं। यहां के बुनियादी विकास के लिए बड़े फंड की जरूरत है। अब प्राधिकरण इंफ्रा एवं म्युनिसिपल बांड जारी करके पैसा जुटाएगा। बांड जारी करने से पहले प्राधिकरण अपनी क्रेडिट रेटिंग करवाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्रेडिट रेटिंग कराने के लिए यमुना प्राधिकरण ने आरएफपी निकाला है। आठ नवम्बर को निकाली गई आरएफी में पांच दिसम्बर तक कंपनियां टेंडर जमा कर सकती हैं। सात दिसंबर को तकनकी निविदा खोली जाएगी। इसको लेकर 20 नवंबर को प्री बिड मीटिंग हुई। इसमें दो कंपनियों क्रिसिल और केयर ने क्रेडिट रेटिंग करने में रुचि दिखाई है। उन्होंने अपने सुझाव भी दिए थे। अधिकारियों ने कहा कि क्रेडिट रेटिंग में सेबी द्वारा लाए गए किसी भी बदलाव को शामिल किया जाएगा। बेहतर रेटिंग आने से बांड के परिणाम अच्छे आते हैं। प्राधिकरण को सरकार से पैसा मिला है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने बिना ब्याज के 1779 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे पहले पीएम गति शक्ति योजना के तहत 500 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा प्राधिकरण का मुनाफ हर साल बढ़ रहा है। पिछले साल 400 करोड़ से अधिक का लाभ हुआ था। इस वित्तीय वर्ष में अब यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये को पार कर चुका है।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
भारत का उदय युवाओं से शुरू होता है: जी.एल. बजाज संस्थान में 9वें छात्र संसद सम्मेलन के पहले दिन 5000...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साइक्लिस्ट ग्रुप्स ने होली पर दिया पर्यावरण संरक्षण और एकता का संदेश
कबड्डी खिलाड़ी आकाश का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत
स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...
भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता की टीम ने ईद मुबारकबाद किया
नेफोमा रसोई मे जरूरतमन्दों ने 5 रुपए में भरपेट भोजन के साथ मिली मिठाई
बैठक में भाकियू ने यमुना प्राधिकरण के प्रभावित किसानों की समस्या उठाई
सड़क पर पैदल चल रहे लोगों का भी ध्यान रखना चाहिएः डीसीपी गणेश प्रसाद साहा
ग्रेटर नोएडा: अब अपने मोबाइल पर SMS से पाएं पानी का बिल
दिल्ली : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने “सशक्त बचपन सशक्त देश” अभियान की शुरुआत
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना की हुई प्री बिड मीटिंग, मशहूर फिल्मी हस्तियां हुई शामिल
संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा एनटीपीसी दादरी का निरीक्षण 
एक क्लिक में जानें क्या है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन , कैसे मिलेगा इसका फायदा
गौतम बुद्ध नगर में निवेदा फ़ाउंडेशन द्वारा वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
DU Admission 2021: शुरू हुई दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले की प्रक्रिया, देखें दिशा-निर्देश