YAMUNA AUTHORITY में विवादित दो प्रबंधकों गाज, संपत्ति विभाग से हटाए गए

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संपत्ति विभाग तैनात दो प्रबंधक के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। दोनों प्रबंधक को सीईओ ने कई बार चेतावनी दी लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। सोमवार को सीईओ कड़ा फैसला लेते हुए दोनों प्रबंधक को संपत्ति विभाग से हटाकर सीआर से संबद्ध कर दिया है। राजनीतिक पहुंच रखने वाले दोनों प्रबंधको हटाए जाने से पूरे प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूणवीर सिंह ने सोमवार को सभी विभाग की समीक्षा को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ
बैठक की। बैठक शुरू होते ही सीईओ ने ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर तुरंत एक्शन लेते हुए जिनके कारण प्राधिकरण की छवि खराब हो रही है। सीईओ ने ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा जिनके खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही है। शिकायतों की जांच भी कराई गई जिसमें पाया गया कि संपत्ति विभाग जितनी शिकायत मिली वह सही पाया गया। सीईओ ने तुरंत संपत्ति विभाग में तैनात योगेश भाटी और संदीप तिवारी को तुरंत हटाने का आदेश जारी किया। दोनों प्रबंधक को संपत्ति विभाग से हटाकर सीआर सेल से संबद्ध कर दिया गया है। हटाए गए दोनों प्रबंध एजेंसी के माध्यम से प्राधिकरण में लंबे समय से तैनात है। दोनों भाजपा के दो नेताओं के परिवार से संबंध रखते है । समीक्षा के दौरान सीईओ ने सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि अगर किसी के खिलाफकोई शिकायत मिलती है उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कई अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी है। प्राधिकरण के इस फैसले से प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।

यह भी देखे:-

सामाजिक कर्तव्यों को निभाते हुए महक ने प्रवेश किया अपने दाम्पत्य जीवन में
विभिन्न सड़क हादसों में 6 की मौत
पर्यावरणविद् विक्रांत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सातवें दीक्षांत समारोह  करेगे शिरकत 
ग्रेटर नोएडा जिला कारागार में बंदी ने की आत्महत्या
13 जुलाई 2024 को जनपद गौतम बुद्ध नगर में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
YAMUNA AUTHORITY : नोएडा एयरपोर्ट के पास 45 दिन में तैयारी होगी फिनटेक सिटी की डिजाइन
यूपी चुनाव 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जल्द होगी घोषणा
सावित्रीबाई विद्यालय में 'बुक नेस्ट' की स्थापना (30 मिनट प्रकृति के बीच )
गौतम बुद्ध नगर में 10 सितंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर होगा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का सत्यापन
Human Rights Day 2023 : 10 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस, क्या है इस वर्ष की थीम
मुआवजा राशि लेने के लिए किसानों को 20 जून तक का समय
उद्यमियों ने उठाई ओटीएस की मांग, नो-ड्यूज में देरी और ट्रैफिक समस्याओं पर जताई नाराज़गी: ग्रेटर नोएड...
IHE 2024: इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2024) का सातवां संस्करण सफलता की कगार पर
स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जिला को जोड़ने का सपना साकार करेंगे: नरेन्द्र भाटी डाढ़ा
नोएडा एयरपोर्ट के पास मकान बनाने का एक और मौका