मेडिकल डिवाइस में निवेश लाने जापान यमुना प्राधिकरण के सीईओ
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में 350 एकड़ में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए चेयरमैन अनिल सागर और सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह जापान रवाना हो गए। अधिकारी 17 से 19 अप्रैल तक टोक्यो में होने वाले मिड टेक सम्मेलन में यीडा सिटी में जापानी कंपनियों को निवेश के लिए प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही जापानी सिटी बसाने को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा और आगे का करार किया जाएगा। सम्मेलन में कंपनियों के प्रतिनिधियों को नोएडा हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी समेत अन्य परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अब तक जापान की तीन कंपनियों को 25-25 एकड़ जमीन देने की योजना है। शत प्रतिशत एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) के तहत कंपनियां लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, 500 एकड़ में जापानी सिटी बसाने को लेकर कुछ समय पहले प्रस्ताव आया था, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ी थी और अब जापानी सिटी का मामला भी हल हो जाएगा।
