विशेष अभियान के तहत दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
नोएडा । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दर्जन भर से ज्यादा लोगों को अवैध हथियार और मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रविंद्र कुमार पुत्र धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने प्लास्टिक की पांच केन में भरी हुई 240 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त है।थाना फेस-दो पुलिस और आबकारी विभाग ने राहुल वर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 231 पव्वा शराब बरामद किया है। यह शराब हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई थी। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में पांच मुकदमे दर्ज हैं। थाना जेवर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर बबलू पत्र घनश्याम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 50 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में चोरी ,गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित 14 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना जेवर पुलिस ने 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 300 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने शिवम पुत्र अनिल को जेवर खुर्जा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक सोनवीर सिंह ने करण और सौरव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने बीती रात को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी श्रीमती सरिता मलिक ने बताया की बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने अब्बास पुत्र नसरुद्दीन मियां को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी वाजिदपुर पुस्ता के पास से हुई है। थाना सेक्टर- 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सूरज कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 62 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राहुल उर्फ लाखन को गिरफ्तार किया है। इसके पास एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कपिल उपसानी को गिरफ्तार कर इसके पास से एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने एक सूचना के आधार पर रोहित को गिरफ्तार कर इसके पास से 44 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना फेस- 1 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दिनेश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 135 पाउच अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 1 के पास से हुई है। थाना फेस -2 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कुलेसरा कट के पास से मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 110 पव्वै शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला उप निरीक्षक प्रीति चौधरी ने एक सूचना के आधार पर गोली नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
थाना फेस -3 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान सत्यनारायण नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 105 पव्वै अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी मामूरा गांव के पास से हुई है उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में। उप निरीक्षक धनंजय सिंह ने अनिल यादव को गिरफ्तार कर उनके पास से 46 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 63 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान आमिर को गिरफ्तार कर उसके पास से 110 पाऊच हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 63 के सर्विस रोड के पास से हुई है।
थाना सेक्टर 20 पुलिस ने इरशाद नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 48 पावा अवैध शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 25 के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर इसके पास से 98 क्वार्टर हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद किया है।