बीजेपी प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे आरएलडी अध्यक्ष

आज जनपद बुलन्दशहर में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र सिकंदराबाद तहसील के गांव भटौना स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे जहां गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के समर्थन में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जयंत चौधरी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी और कहा कि आज मलूक नागर बसपा के वरिष्ठ नेता सांसद बिजनौर से ये परिवार के साथ राष्ट्रीय लोक दल में आये हैं. हमारा कुनबा बढ़ रहा है। तेज गति के साथ हमें एनडीए को मजबूत करना है। गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के पक्ष में दिनांक 26.04.2024 को भारी संख्या में मतदान करें और माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनायें।

आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी जी ने कहा कि वह किसानों के लिए काम करते हैं, जाटों की बात मत करो राजनीति एक जाति से नहीं होती. राष्ट्रीय लोक दल एक जाति को लेकर नहीं चलती हैं। सरकार कोई भी आ जाए संविधान के मूल ढांचे को कोई सरकार नहीं बदल सकती. नागरिक के अधिकारों के लिए सरकार बहुत सजग और सचेत है। पिछले 10 वर्षो के रिकॉर्ड को आप देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कितना अद्भुत कार्य हुआ है और अगले 5 साल बहुत कुछ अच्छा होने वाले हैं। इसलिए आप अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को देकर माननीय प्रधानमंत्री जी को पुनः प्रधानमंत्री बनायें। प्रधानमंत्री जी ने किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह जी को जो भारत रत्न देकर सम्मानित किया है उसके लिए आज हर एक किसान अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

 

भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में गांव व किसानों के लिए जो हमारे देश एवं प्रदेश की सरकार ने कार्य किया है उसे उससे किसानों के स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई है। पिछले 10 वर्षों में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि की गई। करोड़ों की संख्या में गरीब किसानों और मजदूरों के लिए घर और शौचालय बनाए गए, किसान के सम्मान में प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि की शुरुआत की और फसल बीमा के तहत करोड़ों किसान उससे लाभान्वित हुए। मुझे कहते हुए गर्व हो रहा है कि स्व. चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह जी ने किसानों के स्वर्णिम भविष्य का जो सपना देखा था उसे आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहें है।

तदोपरांत गुलावठी, एचाना तथा उस्तारा में कई जगहों पर आयोजित जन संपर्क कार्यक्रम में लोगों से कम से कम 80 प्रतिषत मतदान हो उसके लिए सभी लोगों से हाथ जोड़कर अपील की।

इस दौरान सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, त्रिवेश गुप्ता, शैलेष तेवतिया, पवन तेवतिया, विकास चौहान, पीयूष, गगन शर्मा, बब्बू प्रधान, प्रवीन जौली, जिलाध्यक्ष आरएलडी पंकज प्रधान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आरएलडी कुंवर पीके सिंह, चौ. वीरपाल सिंह तेवतिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आरएलडी, हरीओम डागर, पंकज प्रधान, नरेन्द्र तेवतिया, नवीन तेवतिया, जितेन्द्र तेवतिया, डा. अंतुल तेवतिया, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चन्द शर्मा, चौ. घनश्याम यादव, सुनील यादव, जितेन्द्र चौधरी, हरेन्द्र सिंह, दलवीर सिंह, पुष्पेन्द्र भाटी प्रमुख, अरविन्द दीक्षित, अजीत दौला, सुरेन्द्र धनकड, जगदीश रावल, ब्रजवीर सिंह, अनुज पवार, धर्मेन्द्र तेवतिया, राजकुमार कौशिक एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था
नहीं थम रहा है किसान आंदोलन, अब किसान तीनों प्राधिकरण के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अंबावता करेगी बड़...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक: फ्लैट आवंटियों को बड़ी राहत, बाढ़ सुरक्षा व सीआईएसएफ आव...
56 वां भारतीय हस्तशिल्प मेला 12 अक्टूबर से, नरेश बोथरा स्वागत समिति के अध्यक्ष नामित
अभिनेता परेश पाहुजा ने "उत्साही से लेकर कड़क सिंह" के बीच का फिल्मी अनुभव बताया
एयरपोर्ट के पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, एक लाख वर्ग मीटर भूमि कब्जा मुक्त
जीबीयू के बौद्ध अध्ययन विभाग ने बौद्ध अध्ययन के विश्वविख्यात विद्वान स्वर्गीय संघसेन सिंह जी की याद ...
कल का पंचांग, 2 अगस्त 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Yamuna Authority: फ़िल्म निर्माता बोनी कपूर, भूटानी ग्रुप, यमुना प्राधिकरण ने इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी क...
ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना को सलाम : दीपक भाटी चोटीवाला का बयान
UPITS 2024: ट्रेड शो के दौरान 6 सेक्टोरल सत्रों के माध्यम से 4 प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्...
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह को मिला भारत रत्न, जानिए इनके बारे में
शारदा की डॉक्टरों ने चीक रिट्रैक्टर को किया मॉडिफाई, दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मिलेगा फायदा
न्यू नोएडा को बसाने में सैटेलाइट इमेज बनेगा आधार
डीपीएस, ग्रेटर नोएडा ने नेशनल इंटर डीपीएस शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, प्रा...
ओवैसी ने मांगी सुरक्षा: लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हो सकती है