अलग -अलग सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

जेवर । बीती रात गांव दयानतपुर के रजवाहे मे अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई तो गाँव मांडलपुर के समीप अज्ञात वाहन ने आईसक्रीम बेचकर ठेली लेकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।  जेवर कोतवाली पुलिस ने दोनो मृतकों के  शवो को  कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया  है ।
जानकारी के मुताबिक बीती शाम करीब सात बजे गांव दयानतपुर के रजवाहे मे एक अज्ञात युवक  40 वर्ष का शव बहकर पानी मे जा रहा था जिसको देख मौके पर सैकड़ो ग्रामीण एकत्र हो गये।  गांव के चौकीदार जगदीश ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव रजवाहे से निकालकर अपने कब्जे मे ले लिया।
दूसरी  घटना बीती रात करीब आठ बजे जेवर खुर्जा मार्ग  गांव मांडलपुर रजवाहे के समीप हुई जहां ठेली से आईसक्रीम बेचकर जेवर आ रहे गांव डुमरी अडडा जिला छपरा बिहार निवासी मुन्ना पुत्र हरि पंडित  (36 वर्ष )  को अज्ञात वाहन ने ठेली मे जोरदार ठक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  ग्रामीण व पुलिस की मदद से जेवर के निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया ।
मृतक मुन्ना करीब  15 वर्ष से जेवर की पुष्पा आईस फैक्ट्री पर रहकर ठेली से आईसक्रीम बेचकर मजदूरी करता था।   कोतवाली पुलिस ने मुन्ना व अज्ञात युवक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा है
उधर मृतक मुन्ना के भाई राजू पंडित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाकर जेवर कोतवाली मे मामला दर्ज कराया है ।

यह भी देखे:-

अमेरिका तक गूंज रहा जेवर का विकास, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की हो रही चर्चा
केनरा बैंक ने  जरूरतमन्द लोगो को   सामान किया  वितरित 
ग्रेटर नोएडा में जल शोधन को नई दिशा: आईटी सिटी में 12 एमएलडी एसटीपी को मंजूरी, 42 करोड़ की परियोजना ...
श्रीसाईं अक्षरधाम मंदिर में नवग्रह मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
बिसरख में बच्चों ने ली जल संरक्षण की शपथ, ईएमसीटी ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट
SIR प्रक्रिया की खामियों पर जिला कांग्रेस का हमला, अव्यवस्थित सिस्टम पर जमकर बरसी कांग्रेस पार्टी
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में इस वर्ष बनारस थीम पर आयोजित होगा वार्षिकोत्सव "अभिव्यंजना", उत्तर प्रदे...
सड़क पार करते समय तेज रफ़्तार कार ने पांच छात्र-छात्राओं  को कुचला, बीटेक छात्र की मौत, चार घायल 
देखें VIDEO, ग्रेनो प्राधिकरण में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन
ग्रेनो की काव्या कोचर ने जीता यंग साइंटिस्ट अवार्ड, प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्...
गौतमबुद्धनगर जनपद में रेडीमेड गारमेंट्स कार्य से जुड़े व्यक्तियों के लिए एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोष...
ग्रेनो के छह और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की पहल, 24 करोड़ के टेंडर जारी
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आवंटन के साथ किया जनसंवाद, जल्द होगा समस्या का समाधान