लोकसभा चुनाव को लेकर नोएडा पुलिस का चेकिंग अभियान शुरू

नोएडा । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग कर रही नोएडा पुलिस में विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि सुमित सीकरी को थाना पुलिस ने चिल्ला बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने हेमंत को गिरफ्तार कर उसके पास से 26 क्वार्टर ट्विन टावर शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने एक सूचना के आधार पर सलमान नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा ट्विन टावर देसी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर हरिओम शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी उप निरीक्षक नवीन तोमर ने सर्फाबाद गांव के पास से की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार ने एक सूचना के आधार पर अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन के पास से हुई है।
थाना सेक्टर 126 पुलिस ने रितेश गहलोत को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी यमुना पुस्ता के पास से हुई है। थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान रोहित पंडित को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी राजा रानी फार्म हाउस छपरौला के पास से हुई है। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान अजय को गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी महिला उप निरीक्षक पूनम बघेल द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने राजू को गिरफ्तार पर इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर तरुण नामक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को ऋषभ पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने कबीर को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा बरामद किया है। थाना रबूपुरा पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर इसके पास से देसी तमंचा बरामद किया है।

यह भी देखे:-

सेंधमारी कर दर्जी की दूकान से हज़ारों के कपड़े चोरी
सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब: सीएम योगी
गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई, 30 पौवे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
NCB को बड़ी कामयाबी: पकड़ा गया वह ड्रग तस्कर, जिसका आर्यन खान के साथ जुड़ा है लिंक
Breaking: ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई एक और ड्रग्स फैक्ट्री, 200 करोड़ का ड्रग्स बरामद
कस्बे में चौमुखी विकास कराना पहली प्राथमिकता: लता सिंह
कल का पंचांग, 7 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
फैशन डिजाइनिंग के छात्र का शव कमरे में मिला
वॉकी-टॉकी से लैस होगी ग्रेनो प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम, गंदगी की शिकायतों को शीघ्र निस्त...
Kisan Andolan: केंद्र सरकार को राकेश टिकैत ने दिया 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम
जारचा पुलिस ने 60 हजार के इनामी गैंग को दबोचा, गौकशी में लिप्त अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार
फर्जी जमानतगीर गैंग का खुलासा, दुजाना गैंग के शातिर बदमाशों का कराते थे जमानत, दो गिरफ्तार
नोट उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यमुना सिटी में 750 एकड़ में बसेगी फिनटेक सिटी, YEIDA ने मांगे प्रस्ताव
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
पुलिस की गोली से घायल हुआ ईनामी बदमाश