शारदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय उत्सव संगम उल्लास का आयोजन

  • रैपर एमसी स्क्वायर गानों पर छात्रों और स्टाफ को नाचने पर किया मजबूर
  • डीजे सूटअप ने जीता सबका दिल

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय दो दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय उत्सव संगम उल्लास का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और कई विश्वविद्यालय और कॉलेज की करीब 60 टीमों ने हिस्सा लिया। उत्सव में डीजे सूटअप और रैपर एमसी स्क्वायर ने अपनी परफॉर्मेंस दी और वहां मौजूद लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि फेस्ट के पहले दिन संकाय सदस्यों और छात्रों सहित 70 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के भी भाग लिया। दो दिवसीय उत्सव में 20 से अधिक कार्यक्रम जैसे बहस, फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन, रैप वॉर, ओपन-माइक शो जैसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शाम को डीजे सूटअप ने अपनी परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया।

दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और विजेता टीम को पुरस्कार दिए गए। शाम को एमसी स्क्वायर के नाम से मशहूर रैपरअभिषेक बैंसला के रैप सांग, हिपहॉप तथा पंजाबी, हरियाणवी, बॉलीवुड गानों पर हर कोई झूम उठा। उन्होंने शुरुआत तू करती कदे बात नहीं से की। एमसी स्क्वायर के पंजाबी हरियाणवी सॉन्ग रोम रोम, बदमाश छोरा, नैना की तलवारे गाया तो इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। रैप सॉन्ग लाड़ो पूछे मुने तेरा रंग काला ने युवाओं को झूमने को मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों को विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक साथ लाएंगे। जिसका उद्देश्य छात्रों को अपने कौशल दिखाने के लिए सशक्त बनाना है और प्रतिभाएं, अपने साथियों के साथ बातचीत करती हैं और प्रक्रिया में अमूल्य अंतर्दृष्टि प्राप्त करती हैं। जिससे एक-दूसरे के साथ ज्ञान के आदान-प्रदान का अवसर भी मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ प्रमोद कुमार और खेल विभाग के डायरेक्टर डॉ कपिल दवे को बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में छात्रों और फैकल्टी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

यह भी देखे:-

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली
श्री बालाजी मानव सेवा समिति ने मनाया अपना 11वां वार्षिक महोत्सव
ग्रेटर नोएडा : मुख्य मार्गों पर बनीं इमारतें फसाड लाइटों से होंगी रोशन
ग्रेटर नोएडा : गौर सिटी मे धूम धाम से बनाया गया दीवाली मेला
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ; वाणिज्यिक भूखंडों की योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने इन सब पर लगाई पाबंदियां, करने पर होगी कड़ी कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में छात्रों को बांटे गए टेबलेट,स्मार्टफोन
साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से 54 हजार रुपए निकाले
यमुनाएक्सप्रेस वे पर खड़े तीन व्यक्तियों को कार ने मारी टक्कर, घायल
अपर मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
पुलिस ने किया पीछा तो बदमाश ने घर की छत पर चढक़र खुद को मारी तीन गोली, वीडियो वायरल
यमुना प्राधिकरण 10 गांवों का करेगा काया कल्प
रंजन तोमर को देश के 25 प्रभावशाली युवाओं में किया शामिल
यमुना प्राधिकरण (YAMUNA AUTHORITY) सेक्टर-22 डी में 2,194 फ्लैट मालिकों को देगा कब्जा
बीजेपी प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे आरएलडी अध्यक्ष