चेकिंग के दौरान कार से मिले 3.80 लाख रुपए

नोएडा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नोएडा पुलिस द्वारा विशेष टीम बनाकर 50 हजार रुपए से ज्यादा नगद लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसके तहत आज थाना बादलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से तीन लाख 80 हजार रुपए बरामद किया है। बरामद रकम के बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त के आदेश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान बादलपुर थाना पुलिस ने आज धूम मानिकपुर फ्लाईओवर के नीचे से एक कार को रोककर जांच की तो उसमें 3.80 लाख रुपए मिले। उन्होंने बताया कि कार के मलिक से जब रकम के बारे में बात की गई तो वह यह बताने में बिफल रहे कि वह रकम कहां से लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी 2 दिन पूर्व पुलिस ने एक एक डॉक्टर की कार से करीब 10 लाख रुपया बरामद किया था।

यह भी देखे:-

24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया, हत्यारा पिता व भाई गिरफ्तार, प्रॉपर्टी बंटव...
लिफ्ट देकर लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार
पुलिस एनकाउंटर में दो शातिर किस्म के लूटेरे घायल , अवैध हथियार बरामद
नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 चोरी की बाइक, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट के साथ तीन शातिर चोर गि...
अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, इकोटेक प्रथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
निर्माणधीन साईट पर गार्डों को बंधक बनाकर डकैती
नहर में मिला महिला का शव
एसटीएफ ने दबोचा 1 लाख का इनामी बदमाश, प्रधानी की रंजिश में हत्या का था आरोपी
बिसरख पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल बदमाश गिरफ्तार
चीती गाँव के माइनर नाले  मे मिला अज्ञात युवक का शव
भारत के इंस्पायर अवार्ड में डीपीएस ग्रेनो का छात्र आयुष भंसाली चयनित
आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, मॉल के अंदर अवैध रूप से परोसी जा रही थी शराब, दो नाइजीरियाई गिरफ्तार
लिव- इन पार्टनर के ऊपर चाकू से किया ताबड़तोड़ 12 बार हमला, पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा
सेक्टर जू में चोरों ने मचाया तांडव, कई घरों के ताले टूटे
बिसरख पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से पकड़े 22 बदमाश भारी मात्रा में अवैध हथि...